उस्मान चौधरी के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Uttar Pradesh News: मेरठ के थाना सरधना में एक पिता ने अपने ही 27 साल के बेटे की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वो इस बात का विरोध कर रहा था कि उसका पिता दूसरी शादी क्यों कर रहा है? इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने अपने साथी को 5 लाख की सुपारी दी थी।
यूपी: पिता ने ही कर दी 27 साल के बेटे की हत्या, वजह हैरान कर देगी
Uttar Pradesh News: मेरठ के थाना सरधना में एक पिता ने अपने ही 27 साल के बेटे की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वो इस बात का विरोध कर रहा था कि उसका पिता दूसरी शादी क्यों कर रहा है?
ADVERTISEMENT

यूपी: पिता ने ही कर दी 27 साल के बेटे की हत्या, वजह हैरान कर देगी
28 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 28 2023 3:00 PM)
ये मामला मेरठ की सरधना थाना क्षेत्र के छुर गांव का है। संजीव रिटायर फौजी है। संजीव और उसकी पत्नी मुनेश का पिछले 15 सालों से विवाद चल रहा है। संजीव फिलहाल गार्ड की नौकरी करता था।
ADVERTISEMENT
पुलिस के मुताबिक, संजीव दूसरी शादी करना चाहता था, जबकि उसका बेटा सचिन इसका विरोध कर रहा था। इसी चक्कर में दोनों का कई बार झगड़ा हुआ। 22 अगस्त को सचिन अपनी मां मुनेश देवी को अस्पताल में देखने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंचा। इसके बाद मां ने पुलिस में शिकायत की।
जब संजीव से पूछताछ हुई तो उसने खुलासा किया की उसने अपने ही एक साथी को 5 लाख की सुपारी देकर बेटे सचिन की हत्या की है। दोनों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे हिंडन नदी में फेंक दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ADVERTISEMENT
