Mafia Wife Shaista Parveen: चाहे माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) रहा हो या मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) इनके गुनाहों का कच्चा चिट्ठा अगर खोलें तो इनमें इनकी बीवियों (Mafia Wife) की भी काफी हद तक भागीदारी है। मुख्तार और अतीक दोनों की कहानी एक ही तरह की रही है और अब इनकी पत्नियां जिन पर लगभग 50000 का इनाम है वह पुलिस की गिरफ्त से काफी समय से दूर है। पुलिस के अलावा ED भी माफिया बीवियों तक नहीं पहुंच सकी है। मुख्तार अतीक के अलावा माफिया अशरफ की पत्नी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
सिपाही की बेटी शाइस्ता पुलिस की पकड़ से काफी दूर, माफिया से ज्यादा पत्नी को पकड़ना हुआ मुश्किल
Shaista Parveen: यूपी पुलिस के लिए माफिया को पकड़ना आसान पर उनकी पत्नियां पकड़ से अभी भी दूर.
ADVERTISEMENT

Social Media
20 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 20 2023 4:14 PM)
क्यों पुलिस के लिए शाइस्ता बनी चुनौती:
ADVERTISEMENT
उमेश पाल हत्याकांड के बाद जिस भी तरह से अतीक अहमद अशरफी खात्मा हो गया हो लेकिन अन्य शूटरों के साथ-साथ पति की पत्नी शाइस्ता परवीन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। ₹50000 की ईनामी शाइस्ता अपने उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित किए जाने के पहले से फरार है। यह भी कहा जा रहा है कि अतीक अहमद ने पहले ही अपनी पत्नी को सुरक्षित स्थान पर फरार करा दिया है जिससे पुलिस तक ना पहुंच पाए। यही कारण है कि अपने बेटे के एनकाउंटर होने के बाद और अपने पति के मरने के बाद भी वह मिट्टी में नहीं पहुंची। तो वहीं अशरफ की पत्नी जो अपने पति अशरफ की पैरवी करते नहीं थक रही थी वह भी अपने पति के जनाजे में नहीं आई।
हालांकि उमेश पाल हत्याकांड के बाद जेनब अपने घर में थी पुलिस ने उसे आरोपित नहीं किया था दबिश देकर उसे पकड़ा और पूछताछ के बाद शांति भंग में चालान कर दिया। इसके बाद जैनब ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस बीच पुलिस ने भी जैनब आपको भी उमेश पाल हत्याकांड में वंचित कर दिया। इसके बाद आरोपित बनते ही जेनब फरार हो गई अपने शौहर की हत्या के बाद भी वह नहीं पहुंची।
माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी भी बनी 50 हजार की ईनामी:
इसी कड़ी में माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी भी अपने पति के गुनाहों की राजदार है पर पुलिस की गिरफ्त से दूर है। माफिया के खिलाफ ईडी ने money-laundering का केस दर्ज किया था लेकिन जांच में यह पता चला कि मुख्तार की कंपनी में उसकी पत्नी आयशा अंसारी का शेयर सबसे ज्यादा है। इस केस में पूछताछ के लिए ईडी की ओर से आयशा अंसारी को समन भेजा गया लेकिन वह बयान देने नहीं आई। ईडी ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है ताकि वह विदेश न भाग सके। यूपी पुलिस में आफशा अंसारी पर भी 50000 का इनाम रखा है।
लगातार दबिश और कुर्की के बाद भी कोर्ट में हाजिर ना होने पर मुख्तार की पत्नी आफशा अंसारी और करीबी जाकिर हुसैन पर इनाम की राशि पुलिस ने बढ़ा दी है। दोनों पर 25000 की बजाय 50000 इनाम रखा गया है। दोनों पर ही सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है और दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी है इसके बावजूद दोनो कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं।
ADVERTISEMENT
