सौरभ पांडे के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
...वो चारपाई पर सोता रहा, वो उसके टुकड़े करती रही!
UP Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत में एक महिला ने सोते समय अपने पति को चारपाई से बांध दिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी।
ADVERTISEMENT

UP Pilibhit News
28 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 28 2023 1:25 PM)
UP Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए। इस सिलसिले में पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है।
ADVERTISEMENT
ये वाक्या गजरौला के शिवनगर गांव का है। यहां राम पाल अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी उम्र 55 साल है। राम पाल का एक बेटा है सोमपाल। वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में ही दूसरे मकान में रहता है।
हत्या की वजह नाजायज संबंध या कुछ और?
रामपाल और उसकी पत्नी दुलारो देवी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। उनके घर में रामपाल का एक दोस्त भी आया करता था। धीरे-धीरे रामपाल के दोस्त और दुलारो के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गई।
...जब घर छोड़ कर चली गई थी दुलारो, फिर आई थी वापस
हालात ये पैदा हो गए कि दुलारो ने अपने पति को छोड़ दिया और उसी के दोस्त के घर में रहने लगी। ये बात जब दुलारो के बेटे को पता चली तो उसने इसका विरोध किया। कुछ दिनों के बाद दुलारो वापस आ गई और अपने घर रहने लगी, लेकिन वो एक खौफनाक साजिश को अंजाम देने वाली थी।
दुलारो ने किया शुरुआत में नाटक, खुद बेटे को पिता के गायब होने की सूचना दी
बीते बुधवार को दुलारो देवी ने बेटे को बताया कि उसके पिता घर पर नहीं हैं। पहले आसपास तलाश गया, लेकिन रामपाल कही नहीं मिला। इस पर बेटे ने अपने पिता के लापता होने की सूचना बुधवार को ही गजरौला थाने में दी। बेटे ने ये भी पुलिस को बताया कि उसकी मां कुछ दिन पहले ही आई है। पुलिस को ये भी पता चला कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसको लेकर पुलिस को दुलारो देवी पर शक हो गया। पुलिस ने शक के आधार पर गुरुवार दोपहर बाद दुलारो देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। बाद में उसने हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया।
दुलारो का कुबूलनामा
दुलारो देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उसने अपने पति को सोते समय चारपाई से बांध दिया और कुल्हाड़ी से काटकर शव के टुकड़े कर दिए। इसके बाद टुकड़ों को गांव के पास नहर में फेंक दिया। अब सवाल ये उठता है कि शव को ठिकाने लगाने में क्या उसका किसी और ने साथ दिया था या नहीं? दुलारो देवी की निशानदेही पर देर शाम नहर में रामपाल के खून से सने कपड़े और बिस्तर पुलिस ने बरामद कर लिया गया।
क्या कहना है पुलिस का?
सीओ अंशु जैन ने बताया कि शव के टुकड़े अभी बरामद नहीं हुए हैं। नहर के पानी को बंद करा दिया गया। गोताखोर तलाश में जुटे हैं। आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति उसे मारता-पीटता था। उसने जमीन गिरवीं रख दी थी जिससे बेटी की शादी भी नहीं हो पा रही थी। महिला ने रविवार रात अकेले ही अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद दो दिन ये केस छिपा रहा। बुधवार को शिकायत की गई। अब पुलिस ने इस सिलसिले में आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है।
ADVERTISEMENT
