UP News : यूपी के बलिया के जिला महिला अस्पताल में भर्ती एक महिला के ऊपर पेशाब करने और उसे अपशब्द बोलने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
UP News : अस्पताल में भर्ती महिला पर पेशाब करने का आरोपी युवक गिरफ्तार
यूपी के बलिया में जिला महिला अस्पताल में भर्ती एक महिला के ऊपर पेशाब करने और उसे अपशब्द बोलने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT

बलिया जिला अस्पताल
09 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 9 2023 12:30 PM)
पुलिस उपाधीक्षक (नगर) वैभव पांडेय ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुखपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली सुमन देवी नाम की महिला की तहरीर पर बुधवार को गड़वार थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के विकास सिंह के विरुद्ध आईपीसी की धारा 294 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
ADVERTISEMENT
उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थी जहां मंगलवार की रात्रि विकास सिंह ने उसके ऊपर पेशाब कर दिया तथा उसे अपशब्द कहे।
पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सवाल ये है कि विकास सिंह ने ऐसा क्यों किया? इसकी तहकीकात जारी है।
ADVERTISEMENT
