UP News : मालकिन ने काट दिया नौकर का प्राइवेट पार्ट, पुलिस ने दर्ज किया महिला पर केस

UP News : यूपी के कौशांबी जिले में एक महिला ने अपने नौकर का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

UP Kaushambi News

UP Kaushambi News

15 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 15 2023 3:05 PM)

follow google news


अखिलेश कुमार के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

UP Kaushambi News : यूपी के कौशांबी जिले में एक महिला ने अपने नौकर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। आरोप है कि वो महिला से रेप की कोशिश कर रहा था, तभी महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। 

उधर, पुलिस ने महिला के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएसपी मंझनपुर अभिषेक सिंह ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल एडमिट करवाया गया है। जांच जारी है। महिला की तरफ से भी शिकायत दी गई है।

ये वाक्या मंझनपुर थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव में हुआ। यहां एक महिला के घर में ड्राइवर के तौर पर एक लड़का काम करता था। वो सऊदी अरब से था। वो कई सालों से महिला के यहां काम कर रहा था।

आरोप है कि उसने महिला से रेप की कोशिश की। महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। उसने पुलिस को आपबीती बताई। 
पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 326, 308 के तहत केस दर्ज कर लिया है। महिला की तरफ से भी शिकायत सामने आई है। 

    follow google newsfollow whatsapp