UP News: MBBS प्रथम वर्ष की छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, यूपी के मुजफ्फरनगर की घटना

CHIRAG GOTHI

26 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 26 2024 5:06 PM)

UP News: यूपी के मुजफ्फरनगर में MBBS प्रथम वर्ष की छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। 

CrimeTak
follow google news

UP News: यूपी के मुजफ्फरनगर में MBBS प्रथम वर्ष की छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। 

कृतिका नाम की लड़की मुजफ्फरनगर में बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट थी। कृतिका ने छह महीने पहले एडमिशन लिया था। वो औरैया जिले के अजीत मल की रहने वाली है। उसके पिता राहुल चौहान इंटर कॉलेज के लेक्चरर हैं। कृतिका पढ़ने में काफी तेज थी। उसका शव मंसूरपुर एरिया के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के पीछे से गुजर रही सड़क से देर रात बरामद हुआ। 

यह भी पढ़ें...

गुरुवार शाम गायब होने का पता चला

दरअसल, उसके गायब होने की खबर गुरुवार शाम को लगी थी। उसके परिजनों और पुलिस को जानकारी दी गई। देर रात रेलवे ट्रैक के पास उसका शव मिला। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि वो अपने एक दोस्त कुणाल सैनी के साथ गई थी। इसके बाद वो कॉलेज के Hostel नहीं पहुंची थी। 

दोस्त के साथ देखी गई थी कृतिका

पुलिस कुणाल को तलाश रही है ताकि सच का पता चल सके। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। आखिर कैसे कृतिका हॉस्टल से बाहर चली गई और किसी ने उसे टोका तक नहीं?  इस घटना ने मेडिकल कॉलेज पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है आखिर कृतिका की मौत कैसे हुई? क्या ये हादसा है खुदकुशी है या कुछ और, तमाम एंगलों से जांच चल रही है। 

    follow google newsfollow whatsapp