आलमगीर के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
UP News: संतकबीरनगर में पेड़ पर लटके मिले लड़का-लड़की के शव!
UP News: संत कबीर नगर में एक लड़का-लड़की के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सोमवार सुबह दोनों शव पेड़ से संदिग्ध अवस्था में लटके मिले। मौके पर पहुंची पुलिस शव पेड़ से नीचे उतारकर आगे की जांच में जुटी है।
ADVERTISEMENT

19 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:27 PM)
UP Crime News: यूपी के संत कबीर नगर में एक लड़का-लड़की के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। ये घटना सोमवार सुबह हुई, जब दोनों शव पेड़ से लटके मिले। राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों ने खुदकुशी की है या फिर वजह कुछ और है, जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENT
ये घटना संत कबीर नगर जिले के सदर कोतवाली इलाके के तमेश्वरनाथ पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित रामपुर गांव में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। दोनों की पहचान की कोशिश की जा रही है। क्या ये प्रेम प्रसंग का मामला, पुलिस इस पर अभी खुल कर कुछ नहीं बोल रही है। दोनों मृतक हरपुर बुधहट इलाके स्थित सिधौली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये कब गायब हुए थे ?, इसके पीछे क्या वजहें है ? तमाम जानकारियां इकट्ठी की जा रही है।
ADVERTISEMENT
