UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस में 60,244 पदों पर होने वाली सिपाही भर्ती के लिखित परीक्षा के लिए भर्ती बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। अनुमान है कि 31 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। 18 फरवरी को प्रस्तावित परीक्षा के लिए भर्ती बोर्ड ने तैयारी शुरू की है। भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 6500 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। पुलिस भर्ती बोर्ड ने जोन भर में 4844 परीक्षा केंद्र और कमिश्नरेट में 1640 परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी की है।
हो जाइए तैयार, पुलिस भर्ती बोर्ड ने कस ली है कमर, 18 फरवरी को 30 लाख से ज्यादा युवा देंगे यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा
UP Lucknow: भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 6500 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। पुलिस भर्ती बोर्ड ने जोन भर में 4844 परीक्षा केंद्र और कमिश्नरेट में 1640 परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी की है।
ADVERTISEMENT

पुलिस भर्ती बोर्ड ने कस ली है कमर
06 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 6 2024 5:55 PM)
लिखित परीक्षा के लिए भर्ती बोर्ड की तैयारी
ADVERTISEMENT
जानकारी के मुताबिक सर्वाधिक परीक्षा केंद्र लखनऊ जोन में 832 होंगे। जहां पर 4 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बरेली जोन में 741 परीक्षा केंद्र, गोरखपुर जोन 699 वाराणसी जोन 647 आगरा जोन 540, कानपुर जोन 527, मेरठ जोन 464 और प्रयागराज जोन में 394 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित है।
प्रदेश भर में 6500 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे
वहीं कमिश्नरेट में सर्वाधिक परीक्षा केंद्र प्रयागराज कमिश्नरेट में 488 प्रस्तावित है जिसमें लगभग ढाई लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कानपुर कमिश्नरी में 271, आगरा में 261, वाराणसी में 237, लखनऊ में 148, गाजियाबाद में 127 और गौतम बुद्ध नगर में 108 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित है।
ADVERTISEMENT
