ग्रेटर नोएडा का क़ातिल पति, किचन में खाना बना रही पत्नी की गोली से उड़ा दिया, शादी के 30 साल बाद हत्या

TANSEEM HAIDER

16 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 16 2024 6:40 PM)

UP Greater Noida: नोएडा के बिरौंडी इलाके में शौहर ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

follow google news

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा के बिरौंडी गांव में बृहस्पतिवार शाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि शाम करीब पांच बजे जब ललित बंसल (55) अपनी पत्नी शशि बंसल (50) के साथ घर पर थे तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

खाना बना रही पत्नी को मारी गोली

यह भी पढ़ें...

उन्होंने बताया, ‘‘ इसी बीच ललित ने अपनी पत्नी को गोली मार दी।’’ सिंह ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों की शादी को 30 साल हो चुके हैं। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

आरोपी पति घर से फरार

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति फरार है और चार टीम उसकी तलाश कर रही है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपी पति बात-बात पर गुस्सा करने वाला था। परिवार में जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    follow google newsfollow whatsapp