कुमार विश्वास ने दिवाली पर मिटाए गिले शिकवे, भगवान श्रीराम की प्रतिमा लेकर पहुँचे डॉ पल्लव के द्वार, सुरक्षाकर्मियों ने पीटा था

TANSEEM HAIDER

13 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 13 2023 11:45 PM)

UP GHAZIABAD NEWS: गिले शिकवे दूर करने हेतु कवि कुमार विश्वास डॉ. पल्लव वाजपेई के घर पहुँचे और पल्लव को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। डाक्टर कुमार विश्वास ने डॉक्टर पल्लव वाजपेई को राम प्रतिमा भी भेंट की।

डॉ पल्लव वाजपेई

डॉ पल्लव वाजपेई

follow google news

UP BIG NEWS: कवि कुमार विश्वास ने दीपावली के दिन गिले शिकवे मिटाने का काम किया। दीपावली के दिन गिले शिकवे दूर करने हेतु कवि कुमार विश्वास डॉ. पल्लव वाजपेई के घर पहुँचे और पल्लव को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। डाक्टर कुमार विश्वास ने डॉक्टर पल्लव वाजपेई को राम प्रतिमा भी भेंट की। ग़ौरतलब है डॉक्टर पल्लव वो ही डॉक्टर हैं जिनकी पिटाई कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने की थी।  

यह भी पढ़ें...

इस मामले में कुमार विश्वास और डॉ पल्लव की तरफ़ से एफ़आईआर दर्ज करवाई थी। घटना के दिन इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा था कि कुमार विश्वास की ओर ऑनलाइन शिकायत मिली और इंदिरापुरम थाने में इस संबंध में फोन के माध्यम से शिकायत भी प्राप्त हुई।

उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद डॉक्टर पल्लव बाजपेयी नाम के एक व्यक्ति ने इंदिरापुरम पुलिस से संपर्क किया और कहा कि उसके वाहन को टक्कर मारी गई और कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने उन पर हमला किया। 

यह घटना दोपहर में हिंडन पुल के पास हुई। एसीपी ने कहा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा ‘‘हमने प्रारंभिक जांच शुरू की है। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’

    follow google newsfollow whatsapp