UP Police: एक खूबसूरत जाल जो इसमें फंसा वो काम से भी गया और नाम से भी। क्योंकि ये वो जाल है जो अब तक ना मालूम कइयों के जी का जंजाल बन चुका है। हैरानी की बात तो ये है कि इस जाल में फंसने वाले शख्स को इस बात की ज़रा भी भनक नहीं लगती की वो हुस्न और फरेब के एक ऐसे जाल में उलझने वाला है कि जिससे वो जितना बाहर निकलने की कोशिश करेगा वो उसमें उतना ही उलझता जाएगा।
दिल्ली एनसीआर में डेटिंग ऐप से हनीट्रैप का जाल, हसीनाओं के इस जाल में जो फंसा समझो गया, इस गैंग से बचके रहना!
19 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 19 2024 5:35 PM)
Ghaziabad Crime: इंदिरापुरम थाने की पुलिस ने लोगों को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाने और उनसे पैसों की उगाही करने के आरोप में वसुंधरा कॉलोनी से एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT
जांच में जुटी पुलिस
एक खूबसूरत जाल ‘हनीट्रैप’
ADVERTISEMENT
यहां बात हो रही है हनीट्रैप गैंग की। गाजियाबाद जिले की इंदिरापुरम थाने की पुलिस ने लोगों को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाने और उनसे पैसों की उगाही करने के आरोप में वसुंधरा कॉलोनी से एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त ( ट्रांस हिंडन) निमिष पाटिल ने शनिवार को बताया कि ये गिरफ्तारियां शुक्रवार को की गईं।
इस गैंग से बचके रहना!
उन्होंने कहा कि डेटिंग ऐप का उपयोग करके, गिरोह अपने लक्ष्य तक पहुंचता था, जिसके बाद महिला उनसे अकेले में मिलती थी, वीडियो क्लिप शूट करती थी और उनका इस्तेमाल उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए करती थी। उन्होंने कहा कि गिरोह ने लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की उगाही की है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को एक डॉक्टर की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि गिरोह के दो और सदस्य अभी फरार हैं ।
(PTI)
ADVERTISEMENT