UP Crime: अपहरणकर्ता कार में किडनैप करके भागे, 11 साल के बच्चे ने किडनैपर को दांत काटा और चंगुल से छूट गया

Ghaziabad Crime: मुरादनगर इलाके में बीते शनिवार एक बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया, आयुध निर्माणी फैक्ट्री के बाहर से एक व्यापारी के 11 साल के बेटे को कार में अपहरण कर लिया गया था।

CrimeTak

29 Nov 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:31 PM)

follow google news

Ghaziabad Kidnapping Case: गाजियाबाद में एक हिम्मती बच्चे (Brave Child) की हिम्मत ने बदमाशों (Goons) की उसे अपहरण (Kidnap) करने की घटना को नाकाम कर दिया। बच्चे ने हिम्मत दिखाते हुए अपहरणकर्ता बदमाश के हाथ पर काट लिया। महज 11 साल का बच्चा बदमाशों के चंगुल से छूट कर घर पहुंच गया। गाजियाबाद के थाना मुरादनगर इलाके में बीते शनिवार एक बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया।

यह वारदात मुरादनगर की आयुध निर्माणी फैक्ट्री के बाहर हुई। यहां एक व्यापारी के 11 साल के बेटे को एक कार में अपहरण कर लिया गया था। दरअसल मुरादनगर की राधेश्याम फेस वन कॉलोनी में धर्मेंद्र अपने पत्नी और पुत्र आरव व मनी के साथ रहते हैं। धर्मेंद्र कपड़ो के व्यापारी हैं। शनिवार को जब उनका 11 वर्षीय पुत्र आरव साइकिल से पास की रेलवे रोड पर किसी काम से गया था।

रास्ते में कार सवार अज्ञात बदमाशों ने आरव की साइकिल रोक ली और साइकिल समेत उसे कार में खींचने लगे। 11 साल के आरव के मुताबिक कार में चार बदमाश थे। आरव ने बताया कि बदमाशों के हाथ में हथियार और कांच का एक टुकड़ा भी था। बदमाशों के चंगुल में फंसा आरव बेहद डरा हुआ था।

बदमाशों ने बच्चे को गाड़ी में खींच लिया और उसकी साइकिल बाहर फेंक दी। बदमाशों ने आरव के कपड़े भी उतार दिए। रास्ते में जब बदमाशों ने अपनी गाड़ी मुरादनगर के पैदा गांव के पास रोकी तभी एक बदमाश का फोन आ गया जिसके बाद 11 साल के आरव ने एक बदमाश के हाथ पर काट लिया।

हाथ में काटे जाने से बदमाश तिलमिला उठा जब तक वो कुछ समझ पाता आरव वहां से भाग निकला। किडनैपर्स से बचता बचाता आरव बदहवास हालत में करीब 2 किलोमीटर दूर अपने घर पहुंचा और आपबीती परिजनों को सुनाई।

ये पूरा वाकया सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। हैरानी की बात ये है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनकी एक ना सुनी। परिजनों का यह भी आरोप है कि वक्त रहते पुलिस अगर आस-पास के सीसीटीवी खंगाल लेती तो बदमाश ज्यादा दूर ना भाग पाते और बदमाशों को पकड़ा जा सकता था। इस घटना के बाद से बच्चे का परिवार ख़ौफ़ज़दा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

    follow google newsfollow whatsapp