खौफ़ज़दा पति चुपचाप देखता रहा मौत का मंज़र, कातिलों ने पत्नी का गला काट डाला, चौंका देगी ये कत्ल की कहानी

UP Crime: कातिलों के खौफ से पति की आवाज तक नहीं निकली। बेबस पति अपनी आंखो के सामने बीवी का कटता हुआ गला देखता रहा।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

22 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 22 2023 7:20 PM)

follow google news

मुजफ्फरनगर से संदीप सैनी की रिपोर्ट

UP Crime News: यूपी के मुजफ्फरनगर में कत्ल का खौफनाक मामला सामने आया है। दरअसल घटना भोपा थाना क्षेत्र के जौली गांव की है। जहां मोहम्मद इदरीश नाम का शख्स अपनी 65 साल की पत्नी जुबेदा के साथ रहता है। गुरुवार देर रात जुबैदा नाम की एक महिला की कुछ लोगों ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। महिला रात के वक्त अपने घर में चारपाई पर सोई हुई थी।  

पति की आंखों के सामने पत्नी की हत्या

बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला का पति शौच के लिए गया था। थोड़ी देर बाद ही पति वापस लौटा तो एक खौफनाक मंजर देखा। पति ने देखा कि उसकी पत्नी जुबैदा चारपाई पर तड़प रही है। कई लोग उसे घेर कर चाकू मार रहे हैं। कातिलों के खौफ से पति की आवाज तक नहीं निकली। बेबस पति अपनी आंखो के सामने बीवी का कटता हुआ गला देखता रहा। कातिल पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गए।

कत्ल होता रहा पति देखता रहा

बहरहाल घटना की सूचना पर आलाधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचकर महिला के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पीड़ित परिजनों से लिखित तहरीर लेकर 5 आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक मृतका के बेटे कासिम ने बताया कि उनके पड़ोस में ही रहने वाले उनके चचेरे भाई नाजिम, युसूफ, यूनुस, नूर मोहम्मद और जान मोहम्मद ने जमीनी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।  

    follow google newsfollow whatsapp