प्रेमी के पिता ने बेटे की गर्लफ्रेंड को दी खौफनाक मौत, दूसरे बेटा के साथ रची वो साजिश जिसे सुनकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे!

UP Murder News: जांच शुरू की तो पता चला मीनू का एक अर्जुन नाम के लड़के से जो कि मेरठ के लल्ला पुर नई बस्ती का रहने वाला है से अफेयर चल रहा था।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

23 May 2023 (अपडेटेड: May 23 2023 7:18 PM)

follow google news

UP Girlfriend Murder News: बीती 20 मई को गाजियाबाद की रहने वाली युवती की लाश मेरठ में मिली थी। पुलिस ने युवती की लाश की शिनाख्त के साथ ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि युवती के प्रेमी के पिता ने अपने दूसरे बेटे के साथ मिलकर हत्या की थी और शव को गंग नहर के पास फेक दिया था।

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने युवती का मोबाइल और आधार कार्ड शव के पास रख दिया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए प्रेमी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा हत्या आरोपी अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक युवती शादीशुदा थी इसलिए प्रेमी के पिता को दोनों का साथ पसंद नहीं था इसलिए कई दफा अपने बेटे को समझाया भी लेकिन वह नहीं माना इसीलिए पिता ने अपने दूसरे बेटे के साथ मिलकर बेटे की गर्लफ्रोंड को ही मार डाला।

बेटे की प्रेमिका की हत्या

गौरतलब है कि मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के भद्रकाली चौकी के पास नहर पटरी के किनारे एक महिला की लाश मिली थी। युवती की पहचान गाजियाबाद की रहने वाली मीनू के रूप में हुई थी। पुलिस को जांच में पता चला कि मीनू की ससुराल मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र के पूठा गांव में है। छानबीन पर पता चला कि महिला लोन दिलाने का काम करती है और वह 20 तारीख को भी घर से लोन दिलाने के नाम पर गई थी लेकिन उसकी लाश मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के भद्रकाली चौक के पास नहर पटरी के पास मिली।

भाई ने भाई की गर्लफ्रेंड को मार डाला

मेरठ के एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला मीनू का एक अर्जुन नाम के लड़के से जो कि मेरठ के लल्ला पुर नई बस्ती का रहने वाला है से अफेयर चल रहा था। अर्जुन मीनू के साथ काम करता था और काम करते करते दोनों की नजदीकियां बढ़ गई। हालांकि इन नज़दीकियों से अर्जुन के परिवार वाले नाखुश थे खासकर अर्जुन का पिता मनोज ज्यादा नाखुश था। इस बात को लेकर उसने अपने बेटे से भी कई बार महिला से अलग होने को कहा लेकिन अर्जुन अपने पिता की बात नहीं मान रहा था इसीलिए बेटे की प्रेमिका को मौत के घाट उतारने के लिए अर्जुन के पिता मनोज ने पूरा प्लान बनाया।

कार में काट दिया गला

प्लानिंग के तहत मीनू को कहा गया कि हस्तिनापुर के भद्रकाली मंदिर में अर्जुन के स्वास्थ्य के लिए पूजा करनी है और मीनू को स्विफ्ट कार में बिठा कर मनोज और उसका बेटा अरुण अपने साथ हस्तिनापुर ले गए दोनों ने स्विफ्ट कार के अंदर ही मीनू की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी और इसके बाद शव को सड़क के किनारे फेंक दिया।

    follow google newsfollow whatsapp