बेटा करना चाहता था जमीन और घर का बंटवारा, पिता ने किया इंकार तो पिता की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

UP Crime: बाराबंकी जिले के सतरिख में संपत्ति के बंटवारे को लेकर एक व्यक्ति ने अपने पिता की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

04 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 4 2024 2:25 PM)

follow google news

UP Crime News: बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में संपत्ति के बंटवारे को लेकर एक व्यक्ति ने अपने पिता की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अखिलेश नारायण ने बताया कि सतरिख थाना क्षेत्र के समरपुर गांव में हत्या की घटना हुई है। 

पिता की डंडे से पीट-पीट कर हत्या 

जानकारी के मुताबिक सतरिख निवासी विशुन यादव (88) और उनके पुत्र 52 वर्षीय शिवपाल यादव के बीच जमीन और घर बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि पुत्र ने पिता पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे विशुन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जमीन और घर बंटवारे को लेकर विवाद 

एएसपी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की और आरोपी पुत्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि ये जमीन और घर बंटवारे को लेकर विवाद था या कोई और कारण।

(PTI)

    follow google newsfollow whatsapp