माफिया अशरफ की पत्नी जैनब पर एक और FIR दर्ज, एनआरआई की 50 करोड़ की जमीन पर कब्जे का आरोप

UP Crime News: आरोप है कि वक्फ के नाम संपत्ति कर अमेरिका जा चुके परिवार के 50 करोड़ की संपत्ति को कब्जा कर प्लाटिंग की गई थी।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

18 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 18 2023 6:40 PM)

follow google news

UP Crime News: प्रयागराज में गैंगस्टर अशरफ की पत्नी पर एक और FIR दर्ज की गई है। अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के साथ ही अशरफ के साले सद्दाम और जैद पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। वक्फ की संपत्ति फर्जी दस्तावेजों से हड़पकर बेचने के मामले में ये एफआईआर की गई है। प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाने में मुतवल्ली मोहम्मद आसियान के साथ कागजी हेराफेरी में शामिल मुतवल्ली की पत्नी जीनत को भी किया नामजद किया गया है। 

जैनब और दोनों भाईयों पर नया केस

पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोप है कि वक्फ के नाम संपत्ति कर अमेरिका जा चुके परिवार के 50 करोड़ की संपत्ति को कब्जा कर प्लाटिंग की गई थी। जैनब फातिमा और उसके भाईयों ने मिलकर करोड़ों की वक्फ संपत्ति को कागजी हेरा फेरी कर बेच डाला। गौरतलब है कि फरार शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा की तलाश में पुलिस अभियान तेज कर सकती है। 

50 करोड़ की संपत्ति को कब्जा कर प्लाटिंग

शाइस्ता और जैनब फातिमा को गिरफ्तार कर पुलिस कई राज जानना चाहेगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शाइस्ता परवीन और जैनब के पास उमेश पाल गोलीकांड की साजिश से लेकर अन्य सारी जानकारी है। इसके अलावा पुलिस को माफिया अतीक अहमद अशरफ के अवैध साम्राज्य के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। उमेशपाल हत्याकांड में शाइस्ता परवीन और जैनब दोनों फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी है।

    follow google newsfollow whatsapp