UP Firozabad Court Decision: न्याय के घर बहुत देर है, लेकिन अंधेर नहीं। सजा हुई, पर पूरे 49 साल के बाद। यानी 49 साल के बाद न्याय मिला है। ये और बात है कि अब आरोपी की उम्र 80 साल है। फिरोजाबाद की जिला अदालत ने 49 वर्ष पुराने हत्या के मामले में 80 वर्षीय दोषी को उम्रकैद की सजा सुनायी है।
80 साल की उम्र में अब जेल की सजा उम्र भर, 49 साल पहले हुआ था मर्डर
फिरोजाबाद की जिला अदालत ने 49 वर्ष पुराने हत्या के मामले में 80 वर्षीय दोषी को उम्रकैद की सजा सुनायी है।
ADVERTISEMENT

UP Firozabad Court Decision
13 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 13 2023 10:45 AM)
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता नारायण शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि करीब 49 साल पहले 14 सितंबर 1974 को मीरा देवी नामक महिला ने जिले के नारखी थाने में एक मामला दर्ज कराया था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि महेंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने उसकी मां रामबेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है।
ADVERTISEMENT
उन्होंने बताया कि जब मीरा देवी ने मामला दर्ज कराया था, उस वक्त नारखी थाना क्षेत्र आगरा जिले का हिस्सा था। बाद में मामला स्थानांतरित होकर फिरोजाबाद की अदालत में आया था।
शर्मा ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र गुप्ता ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बृहस्पतिवार को महेंद्र सिंह को दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस वक्त सिंह की उम्र 80 वर्ष है।
शर्मा ने बताया कि सिंह पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
इनपुट - पीटीआई
ADVERTISEMENT
