विनय कुमार सिंह के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
UP: सांप की वजह से डूबी नाव, 7 की मौत, एक बच्ची अभी भी लापता
UP Boat Accident: यूपी के गाजीपुर में हादसा हुआ है। जब नाव बीच मझधार में थी, तभी एक सांप आ गया था। सांप की वजह से नाव पर भगदड़ जैसी स्थिति हुई और नाव डूब गई।
ADVERTISEMENT

02 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:26 PM)
UP Boat Mishap: यूपी के गाजीपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नाव बीच मझधार में डूब गई। दरअसल एक सांप नाव में आ गया, जिससे भगदड़ मच गई और अचानक नाव डूब गई। इस हादसे में कुल 17 लोग डूबे थे। इनमें से सात लोगों की मौत हो चुकी है, बाकी लोगों को बचा लिया गया।
ADVERTISEMENT
गाजीपुर के सेवराई तहसील के अठहठा गांव में एक दिन पहले ही देर शाम हुए नाव हादसे में कुल 17 लोग डूब गए थे। इसमें से कल देर शाम 3 लोगों को निकाला गया, जिसमें से दो की मौत हो गई जबकि एक का इलाज होने के बाद स्वस्थ होकर घर चला गया। 5 लापता लोगों की लाश में आज सुबह निकाली गई।
इस पूरे मामले पर एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ, पीएससी और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू चला जा रहा है, जिसकी मदद से सभी डूब हुए लोगों को निकाल लिया गया है। मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
ADVERTISEMENT
