Bareilly Case: मनचलों ने लड़की को पकड़ा और चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया, अस्पताल में भर्ती जख्मी लड़की की हालत अभी भी चिंताजनक

CHIRAG GOTHI

12 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 12 2023 10:40 AM)

Bareilly News: यूपी के बरेली में मनचलों की करतूत सामने आई है। दरअसल, बदमाशों ने एक छात्रा को ट्रेन के आगे फेंक दिया। वो मरते मरते बची।

Bareilly Molestation Case

Bareilly Molestation Case

follow google news

कृष्ण गोपाल राज के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट 


Bareilly News: यूपी के बरेली में मनचलों की करतूत सामने आई है। दरअसल, बदमाशों ने एक छात्रा को ट्रेन के आगे फेंक दिया। इस घटना में छात्रा का एक हाथ और दोनों पैर कट गए। उसकी कई हड्डियां भी टूट गईं। इस वक्त वो अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने यूपी में कानून और व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।

यह भी पढ़ें...

पहले भी की थी लड़के की शिकायत

 

पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई

 

इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। दरअसल, दो महीने पहले भी परिवार वालों ने लड़के की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने उस वक्त भी कोई कार्रवाई नहीं की। जिस वक्त (शाम 7 बजे) ये घटना हुई, उस वक्त भी पुलिस ने लड़की के पिता की एक नहीं सुनी। बाद में जब मामले ने तूल पकड़ा तो कार्रवाई हुई। 

पुलिसवाले सस्पेंड

इस मामले में थाने के इंस्पेक्टर, दारोगा और सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही डीएम, कमिश्नर, आईजी, एसपी सिटी, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट में सीएमओ समेत तमाम अधिकारी अस्पताल पहुंचे और छात्रा के उपचार की जानकारी ली। सीएम ने भी उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिस दिन था बर्थडे, उसी दिन मिले जख्म

ये वाक्या बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र का है। बीते मंगलवार को इंटर की छात्रा का बर्थडे था। कोचिंग से निकलने के बाद उसने अपनी सहेलियों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसका बाद वो अपने घर जा रही थी। रास्ते में मनचलों ने उसके साथ बदसलूकी की।

ट्रेन के आगे फेंक दिया

जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो लड़कों ने रेलवे क्रॉसिंग के पास उसे ट्रेन के आगे धकेल दिया, जिससे छात्रा के दोनों पैर कट गए। उसका एक हाथ भी कट गया। ये देखकर आरोपी मौके से भाग गए। राहगीरों ने लड़की को इस हालत में देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके परिवार को सूचित किया।

पता चला है कि एक लड़का लड़की को परेशान कर रहा था। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वो लड़का लड़की से एकतरफा प्यारा करता था। जब लड़की ने उससे दूरियां बनानी शुरू की तो उसने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल, आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


छात्रा के परिजनों के मुताबिक, वो दसवीं की टॉपर थी। इंटर में भी टॉप करना चाहती थी। लड़की के पिता दुकान चलाते हैं और खेती-किसानी भी करते हैं। खुद सीएम भी इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। 

    follow google newsfollow whatsapp