बदायूं से अंकुर चतुर्वेदी की रिपोर्ट
UP Rape News : यूपी के बदायूं (Badaun Crime) में 5 साल की एक बच्ची से रेप (Child Rape) की घटना हुई. आरोप एक नाबालिग लड़के पर है. घटना के दौरान बच्ची से दरिंदगी भी की गई. जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. बच्ची को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लड़के को हिरासेत में ले लिया है.
UP Rape : बदायूं में 5 साल की बच्ची से 12 साल के लड़के ने किया रेप, अस्पताल में लड़की भर्ती
UP Badaun Rape Crime : UP के बदायूं में 5 साल की बच्ची से रेप की घटना हुई. आरोपी 12 साल का लड़का है. पुलिस ने POCSO ACT में आरोपी लड़के को हिरासत में लिया है.
ADVERTISEMENT

03 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:27 PM)
UP Crime News : ये घटना 3 अक्टूबर की है. बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. उसी समय पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के ने बच्ची को झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया. कुछ दूरी पर बच्ची के साथ उसने जबर्दस्ती की और फिर रेप किया. उसी जगह पर बच्ची लहूलुहान हो गई. इसके बाद वो किसी तरह रोती हुई घर पहुंची.
ADVERTISEMENT
बच्ची की लहूलुहान हालत देखते ही माता-पिता को उसके साथ हुई दरिंदगी का पता चल गया. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 12 साल है. लेकिन जिस तरह से उसने बच्ची के साथ घटना की उससे उसकी हालत खराब हो गई है.
आरोपी लड़के ने पूछताछ में बताया है कि उसने बच्ची को अपने साथ ले जाकर कहा था कि आओ गंदी बात करें. 5 साल की बच्ची तो ये भी नहीं जानती थी कि आखिर गंदी बात होती क्या है. जब आरोपी बच्ची के साथ गंदी हरकत करने लगी तो उसने विरोध किया. उसी के बाद उसके साथ ये दरिंदगी की गई. जिससे उसकी हालत खराब बनी हुई है.
ADVERTISEMENT
