UP Atiq-Ashraf killers: प्रतापगढ़ जेल में बंद हत्यारोपी लवलेश तिवारी अरुण मौर्या और सनी सिंह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेशी की गई। गौरतलब है कि शुक्रवार को तीनों आरोपियों की जुडिशल कस्टडी खत्म हो रही थी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद तीनों की न्यायिक हिरासत 25 मई तक बढ़ा दी है।
अतीक-अशरफ के हत्यारोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी, वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पेशी
UP Atiq-Ashraf killers: अतीक व अशरफ की हत्या करने वाले तीनों आरोपी 25 मई तक की जुडिशल कस्टडी में भेजे गए हैं।
ADVERTISEMENT

जांच जारी
12 May 2023 (अपडेटेड: May 12 2023 5:45 PM)
गौरतलब है कि अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीन हमलावरों के नाम- लवलेश तिवारी, सन्नी और अरुण मौर्य हैं। इन तीनों ने दोनों भाईयों पर गोली चलाई थी। यूपी पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी।
ADVERTISEMENT
बता दें कि 15 अप्रैल 2023 को मेडिकल जाँच के लिए अस्पताल ले जाते समय अतीक व उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। दोनों को रूटिग चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान दोनों को गोली मार दी गई थी। अतीक अहमद और उसके भाई को तीन हमलावरों ने हमला किया। सभी हमलावर मीडियाकर्मी के वेश में वहां मौजूद थे। इसी दौरान हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरु कर दी थी। अतीक व अशरफ को गोली मारने के बाद हमलावरों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।
ADVERTISEMENT
