Momos नहीं लाने पर थाने पहुंची पति-पत्नी की लड़ाई, फिर ये हुआ, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे!

CHIRAG GOTHI

26 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 26 2024 6:20 PM)

UP Agra Momos News: उत्तर प्रदेश के आगरा में मोमोज को लेकर पति-पत्नी के बीच इस कदर लड़ाई हो गई कि मामला पुलिस तक पहुंच गया।

Momos नहीं लाने पर थाने पहुंची पति-पत्नी की लड़ाई

Momos नहीं लाने पर थाने पहुंची पति-पत्नी की लड़ाई

follow google news

अरविंद शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

UP Agra Momos News: मोमोज को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। ये घटना आगरा में हुई।

यह भी पढ़ें...

दरअसल आगरा में एक महिला ने अपने पति से बाजार से मोमोज लाने के लिए कहा।

पति ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर महिला ने पुलिस को काल कर दिया।

जैसे ही पुलिस को इस संबंध में शिकायत मिली, उन्होंने ये मामला परिवार परामर्श केंद्र को ट्रांसफर कर दिया गया। 

परिवार परामर्श केंद्र के अधिकारियों ने दोनों को विवाद सुलझाने के लिए थाने बुलाया।

परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया है। अब ये तय हुआ है कि हफ्ते में दो बार पति, पत्नी को मोमोज खिलवाने के लिए बाहर लेकर जाएगा। दोनों ही हाल ही में शादी हुई है। 

    follow google newsfollow whatsapp