Umesh Pal Singh: अतीक की पेशी, वकीलों का हंगामा!

Umesh Pal Singh: प्रयागराज की सीजेएम अदालत में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पेश कर दिया गया है। इस दौरान वकीलों ने हंगामा किया।

Umesh Pal Singh: अतीक की पेशी, वकीलों का हंगामा!

Umesh Pal Singh: अतीक की पेशी, वकीलों का हंगामा!

13 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 13 2023 5:18 PM)

follow google news

Umesh Pal Singh: प्रयागराज की सीजेएम अदालत में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पेश कर दिया गया है। इस दौरान वकीलों ने हंगामा किया। कोर्ट परिसर में काफी हंगामा हो रहा है। इस दौरान पुलिस ने अतीक के लिए 14 दिनों की रिमांड मांगी है। इससे पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उमेश पाल मर्डर केस में दोनों भाई आरोपी हैं।

इससे पहले दो डॉक्टरों ने अतीक का मेडिकल चेकअप किया था। उसका बीपी काफी बढ़ा हुआ था। उसे दवा दी गई। यूपी पुलिस कोर्ट से दोनों को रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी ताकि रिमांड पर पूछताछ कर उमेशपाल मर्डर के गुनहगारों को सजा दिलाई जा सके।

24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में बीएसपी विधायक राजू पाल की हत्या के गवाह उमेश पाल की उसी के घर के बाहर सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने अगले ही दिन 25 फरवरी को अतीक, उसके भाई अशरफ, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक के दो बेटों और 11 अन्य  लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले अतीक ने कहा, 'अब मेरी माफियागिरी खत्म हो चुकी है। 
 

    follow google newsfollow whatsapp