हिम्मत नहीं हार रही है यूक्रेनियन फौज! रूसी सेना का अब तक कर चुकी है इतना नुकसान

ukriane claims 9000 russian troops died during war हिम्मत नहीं हार रही है यूक्रेनियन फौज! रूसी सेना अब तक कर चुकी है इतना नुकसान

CrimeTak

04 Mar 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:14 PM)

follow google news

रूस और यूक्रेन के बीच जंग अब आखिरी दौर में नज़र आने लगी है, रूस ताबड़तोड़ हमले करते हुए यूक्रेन पर बमबारी कर रहा है और उसकी सेना यूक्रेन के शहरों में घुसती चली जा रही है। हालांकि यूक्रेन भी युद्ध के मैदान में डटा हुआ है और उसने दावा किया है कि उसने रूस के सेंट्रल मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट की 41वीं संयुक्त सशस्त्र सेना के डिप्टी कमांडर मेजर जनरल आंद्रे सुखोवेत्स्की को मार दिया है। साथ ही 9,000 रूसी सैनिकों को मारने का भी दावा किया गया है, हालांकि, रूस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

भले रूस के रक्षा मंत्रालय ने सुखोवेत्स्की की मौत की पुष्टि ना की है, लेकिन उनके साथी ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है। बताया जाता है कि मेजर जनरल सुखोवेत्स्की का अंतिम संस्कार शनिवार को हो सकता है, गौरतलब है कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक रूस अपने सैनिकों की शहादत से भी इंकार करता रहा है। हालांकि एक दिन पहले ही उसने माना था कि अब तक उसके 498 सैनिक मारे गए हैं, जबकि 1,600 घायल हुए हैं। हालांकि फिलहाल रूस-यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध के बीच इस आंकड़े की भी पुष्टि मुश्किल है।

सुखोवोत्स्की रूस की सेना में बेहद प्रभावशाली अधिकारी थे, उन्हें अक्टूबर 2021 में 41वी डिवीजन का डिप्टी आर्मी कमांडर बनाया गया था। सीरिया, चेचेन्या और अबखजीया में हुई कई लड़ाईयों में वे रूसी सैनिकों, लड़ाकों का अग्रिम मोर्चे पर लीड कर चुके थे।

    यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp