बेबे, बीवी और बेबियों के हाथों में जा पहुँचा ‘उड़ता पंजाब’, नशे के कारोबार पर सनसनीखेज रिपोर्ट

Udata Punjab Control by Women: पंजाब में अब ये धंधा आदमियों के हाथों से निकलकर जनानियों के हाथों में जमने लगा है। बीते कुछ सालों में दस फीसदी की रफ्तार से महिलाएं इस धंधे में दाखिल हुईं

पंजाब में ड्रग्स के धंधे में शामिल होती महिलाओं की बढ़ती संख्या ने पुलिस को चिंता में डाला

पंजाब में ड्रग्स के धंधे में शामिल होती महिलाओं की बढ़ती संख्या ने पुलिस को चिंता में डाला

22 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 22 2023 2:10 PM)

follow google news

Punjab Drugs Crisis: उड़ता पंजाब कहते ही एक बात सभी को समझ में आ जाती है कि मामला नशे से जुड़ा हुआ है...साथ ही साथ ये भी साफ हो जाता है कि ड्रग्स के धंधे की ये बात पंजाब से ताल्लुक रखती है। उड़ता पंजाब का जो सच आज सामने आया है वो बेहद खौफनाक भी है और हैरतअंगेज भी। 

जनानियों के हाथ में जा रहा ड्रग्स का कारोबार

पंजाब में नशे का कारोबार दिन दूना और रात चौगुनी रफ्तार से अपनी जड़ों को फैला रहा है, और इसकी सबसे बड़ी वजह जो सामने आई है उसने सभी को बुरी तरह से चौंकाया है। पंजाब में अब ये धंधा आदमियों के हाथों से निकलकर जनानियों के हाथों में जमने लगा है। 

NCRB के चौंकानें वाले आंकड़े

एनसीआरबी यानी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने इसी महीने जो आंकड़ा जारी किया उसने सभी को बुरी तरह से चौंकाया क्योंकि देश भर में नशे के धंधे में शामिल महिलाओं की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। बीते सालों में इस गिनती में बहुत तेजी से इजाफा देखा गया है। साल दर साल इस धंधे में उतरने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती ही देखी गई है। नशीली टेबलेट बेचने के इल्जाम में महिलाओं का नाम बहुत तेजी से बढ़ा है। साल 2019 और साल 2020 के मुकाबले बीते तीन सालों के दौरान महिलाओं के खिलाफ नशे की गोलियां बेचने के मामले 10 फीसदी से भी ज़्यादा तेजी से बढ़े हैं। 2023 में देश भर में नशे के खिलाफ सबसे ज़्यादा केस पंजाब में दर्ज हुए। 

पंजाब पुलिस के मुताबिक महिलाओं ने ड्रग्स के धंधे में भी मर्दों की बराबरी करनी शुरू कर दी

महिलाओं की गिनती बहुत तेजी से बढ़ी

असल में ये हैरत अंगेज खुलासा तब सामने आया जब ये देखा गया कि पिछले कुछ सालों के दौरान नशे के इस कारोबार में शामिल महिलाओं की गिनती बहुत तेजी से बढ़ी है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते दो सालों के दौरान NDPS यानी नारकोटिक्स कंट्रोल एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस एक्ट के तहत दर्ज केस में एक दो नहीं पूरे दस फीसदी का इजाफा हुआ है जिसमें महिलाएं शामिल हैं। यानी पिछले कई साल के मुकाबले अब महिलाओं के खिलाफ नशे के कारोबार के केसेस तेजी से दर्ज होने लगे हैं। मतलब साफहै कि इस धंधे में अब महिलाएं तेजी से अपने पैर पसारती जा रही है। 

महिलाओं की धंधे पर पकड़

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ताजा मिले आंकड़ों की तरफ गौर करें तो 1 अप्रैल साल 2022 से 28 फरवरी 2023 के दरम्यान पंजाब पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत 11156 एफआईआर दर्ज की जिनमें से करीब 1233 एफआईआर महिलाओं के खिलाफ थीं। आमतौर पर पूरे पंजाब को चार इलाकों में बांटा जा सकता है। माझा, दोआबा, मालवा और पोआध। एनडीपीएस एक्ट के तहत माझा इलाके में 131 दोआबा में 303 पोआध में 26 और मालवा इलाके में 731 एफआईआर दर्ज की गई हैं। और ये आंकड़ा महिलाओं के खिलाफ हैं। बीते कुछ सालों में इस धंधे में उतरने वाली महिलाओं की तादाद भी बहुत तेजी से बढ़ी है। बीच में कोरोना के वक्त ये गिनती तेजी से गिरी भी थी। मगर उसके बाद ये दूगनी रफ्तार से बढती देखी जा रही है। 

म्हारी महिलाएं पुरुषों से कम हैं के

पंजाब पुलिस के प्रमुख डीजीपी गौरव यादव ने भी ये माना है कि बीते कुछ समय के दौरान पंजाब में महिलाओं की संख्या ड्रग्स के कारोबार में बढ़ी है। डीजीपी के मुताबिक पंजाब के एक खास तरह के तबके की महिलाओं को इस तरह के धंधे में उतरते हुए देखा जा रहा है। डीजीपी ने हंसी मजाक वाले अंदाज में एक बात कही है कि महिलाएं दुनिया के हरेक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं तो फिर इस मामले में पीछे क्यों रहें। 

नशे के कारोबार में तेजी से बढ़ता महिलाओं के शामिल होने का ग्राफ

खानदानी कारोबार बनने लगा

लेकिन पुलिस महकमा इस बात को लेकर बेहद संजीद नज़र आया कि पंजाब में ये ड्रग्स का कारोबार सिर्फ तस्करी तक ही सीमित नहीं बल्कि अब तो ये खानदानी कारोबार में तब्दील होता नज़र आने लगा है जो बेहद खतरनाक है। पुलिस अफसर के मुताबिक गन्ना पिंड और ज्ञानो गांव से करीब 56 लोगों को नशे का कारोबार करने के इल्जाम में बुक किया गया तो बात में पता चला कि उनमें से ज़्यादातर एक ही खानदान के लोग हैं। 

खानदानी कारोबार में तब्दील होता नज़र आने लगा है 

धंधे में बढ़ चढ़कर शामिल

पुलिस के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पंजाब के भीतर कई इलाकों में अब इस धंधे को महिलाओं ने ही चलाना शुरू कर दिया है। यानी महिलाएं इस धंधे में अब बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। 

महिलाओं के धंधे में उतरने की वजह

पुलिस के ही एक अफसर के मुताबिक महिलाओं के इस धंधे में उतरने की एक सबसे बड़ी वजह ये भी है कि वो शक के दायरे से करीब करीब बाहर रहती हैं जबकि आदमियों को बड़ी जल्दी दबोच लिया जाता है। एक पुलिस अफसर ने बड़ी ही चौंकाने वाली बात बताई कि नशे के कारोबार में अब महिलाएं बहुत ही माहिर खिलाड़ी हो गई हैं और ज्यादातर इलाके में उन्होंने अपना सिक्का मजबूत कर रखा है। 

    follow google newsfollow whatsapp