लखनऊ में निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बेसमेंट के मलबे में दबकर एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत

लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बेसमेंट के मलबे में दबने से दो महीने की बच्ची और एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा 14 मजदूर घायल हो गए।

 निर्माणाधीन अपार्टमेंट

निर्माणाधीन अपार्टमेंट

29 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 29 2023 11:50 AM)

follow google news

Lucknow Crime News: लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बेसमेंट के मलबे में दबने से दो महीने की बच्ची और एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा 14 मजदूर घायल हो गए।

घटना पीजीआई थाना क्षेत्र के कालिंदी पार्क के पास बृहस्पतिवार की रात की है, जहां एक अपार्टमेंट के बेसमेंट का निर्माण कार्य हो रहा था।

अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) सैयद अली अब्बास ने बताया, ‘‘निर्माण स्थल पर काम करने वाले कुछ मजदूर बेसमेंट में अस्थायी झोपड़ियों में रहते थे। बेसमेंट की फर्श ढह जाने से मलबा इन झोपड़ियों पर गिर गया जिससे अंदर सो रहे मजदूर घायल हो गए।’’

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

इस घटना में एक मजदूर मुकादम (30) और दो महीने की बच्ची आयशा की मौत हो गयी। करीब 14 अन्य घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया।

दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम भी मौके पर पहुंच गयी और बचाव कार्य अब भी जारी है।

इनपुट - पीटीआई 

    follow google newsfollow whatsapp