तिहाड़ जेल में भिड़ गए कैदी, चले सुए हुआ खून खराबा, झगड़े की है ये वजह

GOPAL SHUKLA

25 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 25 2024 10:05 AM)

Clash Between Jail Inmate: दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक बार फिर दो गुटों वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में कैदियों ने जेल में तैयार सुए से एक दूसरे पर हमला किया।

तिहाड़ की जेल नंबर तीन में कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए

तिहाड़ की जेल नंबर तीन में कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए

follow google news

Tihar Jail Prisoners Clash: दिल्ली की सबसे महफूज कही जाने वाली तिहाड़ जेल में बुधवार की सुबह सुबह बवाल हो गया। यहां जेल नंबर तीन में कैदी बाथरूम जाने को लेकर आपस में इस कदर भिड़ गए कि खून खराबे तक की नौबत आ गई। दो गुटों में हुए इस झगड़े में जेल के ही भीतर बनाए गए सुए से एक दूसरे पर हमला किया गया जिससे चार कैदी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल कैदियों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वॉशरूम जाने को लेकर बवाल

यह भी पढ़ें...

जेल के ही एक अधिकारी की बातों पर यकीन किया जाए तो जेल के भीतर कैदियों का अक्सर वर्चस्व को लेकर झगड़ा होता रहता है और ये झगड़ा भी उसी की कड़ी का एक हिस्सा माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह सुबह वॉशरूम जाने की बात पर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस बवाल का सबसे खौफनाक पहलू ये है कि कैदियों ने इस झगड़े के दौरान हथियारों का इंतजाम भी पहले से कर लिया था। इस हमले में एक गुट ने पहले से ही जेल में मिले चम्मच और पत्तियों को मिलाकर सुए जैसा हथियार बना लिया था। 

तिहाड़ जेल में कैदी फिर आपस में भिड़े

सुए से किया कैदियों ने हमला

पुलिस के मुताबिक घायल चारों कैदी व आरोपी कैदी जेल नंबर-3 की बैरक में बंद हैं। बुधवार सुबह किसी बात पर दोनों गुटों का झगड़ा हुआ था। लेकिन सुबह के समय कोई शिकायत नहीं की गई। दोपहर एक बजे के आसपास घायल चारों कैदी अपने बैरेक में मौजूद थे। तभी उनपर दूसरे गुट ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपी कैदियों ने दुर्गेश, दीपक, धीरज और दिनेश के ऊपर सूए से हमला किया गया। कैदियों का शोर सुनकर जेल स्टाफ, टीएसपी और क्विक रिस्पांस टीम ने बीच बचाव किया और घटना में शामिल कैदियों को तुरंत अलग कर दिया गया।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी

जेल डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायल कैदियों को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी विचित्र वीर के अनुसार, घायल कैदियों के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर मामले की जांच कर रही है।

    follow google newsfollow whatsapp