साड़ी पहनने पर नहीं दी थी महिला को एंट्री, अब इस वजह से रेस्तरां में लगा ताला

Health trade licence न होने की वजह से कुछ दिन पहले चर्चा में आये Aquila रेस्टोरेंट पर लगा ताला, साड़ी में एंट्री ना देने पर चर्चा में आया था, पढ़े crime stories in Hindi, photos and videos on Crime Tak

CrimeTak

30 Sep 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:06 PM)

follow google news

राम किंकर के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

साड़ी पहन कर एंट्री नहीं देने पर दिल्ली के एक रेस्टोरेंट की मुश्किल बढ़ गई है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने Health trade licence न होने पर रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किया है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यान ने बताया कि विवाद सामने आने पर Aquila रेस्टोरेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही health trade licence न होने पर जुर्माना लगाया गया और क्लोजर नोटिस भी जारी किया गया। ये रेस्टोरेंट दिल्ली स्थित अंसल प्लाजा में है.

24 सितंबर को जारी किया गया नोटिस

यह नोटिस 24 सितंबर को जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि पब्लिक हेल्थ इंस्पेक्टर ने पाया कि रेस्टोरेंट बिना हेल्थ ट्रेड लाइसेंस के चल रहा था। साथ ही रेस्टोरेंट में अस्वच्छता पाई गई थी। इसके बाद रेस्टोरेंट मालिक से 48 घंटे के भीतर इसे बंद करने का आदेश दिया गया। नोटिस में कहा गया, अगर रेस्टोरेंट मालिक ऐसा नहीं करता तो निगम बिना किसी अगले नोटिस के उचित कार्रवाई करेगी। इसमें रेस्टोरेंट की सीलिंग भी शामिल है। वहीं, इसके जवाब में रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि यह रेस्तरां बंद कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें एक महिला दावा कर रही थी कि उसे साड़ी पहनने के चलते रेस्तरां में एंट्री नहीं दी गई। इतना ही नहीं महिला ने रेस्टोरेंट के स्टाफ पर भी बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। उधर, रेस्टोरेंट ने अपने बचाव में कहा था कि यह रेस्तरां एक घरेलू ब्रांड है जो भारतीय समुदाय का सम्मान करने में विश्वास करता है और हमेशा आधुनिक से लेकर पारंपरिक तक सभी ड्रेस कोड में अपने मेहमानों का स्वागत करता है। इतना ही नहीं रेस्टोरेंट ने दावा किया था कि यह विवाद जगह को लेकर था और महिला ने मैनेजर को थप्पड़ भी मारा था।

    follow google newsfollow whatsapp