एल्विश को धमकाने वाला गिरफ्तार, लाइफस्टाइल देखकर मांगे थे एक करोड़ रुपए

BIGG BOSS OTT 2 Elvish Yadav : बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रहे एल्विश यादव को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने एल्विश से 1 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। आरोपी को गुजरात के वडनगर से अरेस्ट किया गया है।

BIGG BOSS OTT 2 Winner Elvish Yadav

BIGG BOSS OTT 2 Winner Elvish Yadav

27 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 27 2023 1:40 PM)

follow google news

नीरज वशिष्ठ के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

BIGG BOSS OTT 2 Elvish Yadav : बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रहे एल्विश यादव को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने एल्विश से 1 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। आरोपी को गुजरात के वडनगर से अरेस्ट किया गया है।

आरोपी का नाम शाकिर मकरानी है। मकरानी RTO एजेंट के रूप में काम करता है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर गुरुग्राम लाया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसने किसी के कहने पर यह कॉल की थी और या माजरा कुछ और था?

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एल्विश यादव की लाइफ स्टाइल से प्रभावित था और जल्द अमीर बनना चाहता था, इसलिए उसने व्हाट्सएप पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को धमकी दी।

BIGG BOSS OTT 2 Winner Elvish Yadav Latest News :  दरअसल, 25 अक्टूबर को एल्विश यादव गुरुग्राम स्थित वजीराबाद गांव में मौजूद थे। उन्हें किसी अज्ञात शख्स ने फोन किया और एक करोड़ रुपए फिरौती के रूप में मांगे।

फोन सुनकर एल्विश के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी। सेक्टर 53 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद एल्विश यादव की किस्मत ही बदल गई। उसने दुबई में एक आलीशान घर खरीदा था। एल्विश की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी Fan Following हैं। उसके कई फिल्मों के आफर भी मिल चुके हैं।

    follow google newsfollow whatsapp