850 KM दूर भुज से पकड़े गए सलमान के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर, ऐसे हुए थे फरार

GOPAL SHUKLA

16 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 16 2024 8:00 AM)

Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को मुंबई पुलिस ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया।

सलमान के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर भुज से गिरफ्तार किए गए

सलमान के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर भुज से गिरफ्तार किए गए

follow google news

Salman Khan's House Firing:  बॉलीवुड (Bollywood) के दबंग एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर पर फायरिंग करने के मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) को आखिरकार कामयाबी हाथ लग ही गई और वो दोनों शूटर (Shooter) पकड़ में आ गए जिन्होंने सलमान खान के घर पर फायरिंग करके पूरी मुंबई में सनसनी फैला दी थी। पुलिस को ये कामयाबी मुंबई से करीब 850 किलोमीटर दूर गुजरात के भुज में हाथ लगी। 14 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे के आस पास इन दोनों शूटरों ने बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने फायरिंग करके पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मचा दिया था। बाइक पर सवार इन दोनों हमलावरों ने करीब पांच राउंड फायर (Round Fire) किए थे। हैरानी की बात ये है कि जिस वक्त ये वारदात अंजाम दी गई, सलमान खान उस वक़्त अपने घर पर ही थे। 

बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर
यह भी पढ़ें...

850 किलोमीटर दूर भाग गए

सलमान खान के घर पर फायरिंग कर मुंबई से गुजरात (Gujarat) के भुज भाग गए थे दोनों आरोपी। पुलिस से बचते बचते करीब 850 किलोमीटर दूर जा पहुंचे। लेकिन बच नहीं पाए। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में  मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात क्राइम ब्रांच की मदद से फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया। मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने गोलीबारी मामले में शामिल दोनों बाइक सवार आरोपियों को भुज में ढूंढ निकाला है। एक टीम ने गुजरात जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सुबह तक दोनों आरोपियों को मुंबई लाया जाएगा। यहां पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी।

भागते समय दोनों शूटरों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई थीं

सीसीटीवी में दिखे भागते हुए

जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों को भुज (Bhuj) में माता के मढ़ के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विकी गुप्ता और सागर के तौर पर हुई है विकी 24 साल का है जबकि सागर की उम्र अभी महज 21 साल ही है।  दोनों आरोपी बिहार के चंपारण के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक सलमान के घर के बाहर गोली चलाने वाले शूटर वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से ब्रांदा (Bandra) स्थित माउंट मैरी चर्च पहुंचे थे। वहां बाइक छोड़कर कुछ दूर पैदल चले और बांद्रा रेलवे स्टेशन के लिए एक ऑटोरिक्शा (Auto rikshaw) लिया। इसके बाद वे बोरीवली की ओर जाने वाली एक ट्रेन में चढ़ गए, लेकिन सांताक्रूज (Santa Cruise) रेलवे स्टेशन पर उतर कर बाहर चले गए. इन जगहों के सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों को देखा गया था।

बालकॉनी में बुलेट का निशान मिला था

मौके से मिले जिंदा कारतूस

बता दें कि रविवार सुबह 5 बजे 2 अज्ञात बाइक सवारों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड हवाई फायरिंग की थी। दोनों शूटर बाइक से आए थे और फायरिंग करके भाग गए. दोनों ने हेलमेट पहना था। सलमान के अपार्टमेंट के बाहर उन गोलियों के निशान भी मिले हैं। एक गोली उनकी बालकनी के नेट को चीरती हुई भी निकल गई। सलमान अक्सर इसी बालकनी से अपने फैंस को वेव या ग्रीट किया करते हैं। पुलिस का खुलासा है कि सलमान खान के घर पर 7.65 बोर की बंदूक से फायरिंग की गई थी। फॉरेंसिक टीम को मौके से एक जिंदा कारतूस भी मिला है, जबकि पुलिस ने वो बाइक भी जब्त कर ली थी जिस पर सवार होकर हमलावर वहां आए थे।
 

    follow google newsfollow whatsapp