तेलंगाना के निर्मल में ब्रेकअप का खूनी अंजाम, बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को सरेआम कुल्हाड़ी से काट डाला, गर्लफ्रेंड की होने वाली थी शादी

Telangana News: अलेक्या और श्रीकांत के परिवारों ने हाल ही में एक समझौता किया था कि अलेक्या और श्रीकांत अब मेल मुलाकात नहीं करेंगे।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

09 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 16 2024 1:25 PM)

follow google news

Telangana Crime: तेलंगाना के निर्मल जिले से खौफनाक वारादात सामने आई है। यहां 27 साल के जुंकीडी श्रीकांत ने भरी दोपहर में दिनदहाड़े 23 साल की प्रेमिका चेत्पल्ली अलेक्या की हत्या कर दी। दोनों दलित मड़ीगा परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। दोनों खानापुर शहर के अम्बेडकरनगर कॉलोनी में रहते थे। श्रीकांत मजदूरी करता था और अलेक्या एक छात्रा थी। पुलिस ने कहा कि अभियुक्त मौके से कत्ल के बाद भाग गया है। श्रीकांत ने अलेक्या पर हमला किया जब वह शिवाजीनगर कॉलोनी में एक दर्जी की दुकान से घर लौट रही थी।

रिश्ता तोड़ा तो गर्लफ्रेंड को मार डाला

श्रीकांत ने अलेक्या पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से कई वार किए। उसकी मौक पर ही उसकी मौत हो गई जबकि उसकी रिश्तेदार, जयश्री (25) जिसने उसे हमले से बचाने की कोशिश की थी वो भी घायल हो गई। निर्मल DSP गंगा रेड्डी घटना की जांच कर रहे हैं। अलेक्या के रिश्तेदारों ने उनकी लाश को अस्पताल ले जाने की कोशिश करने पर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि पुलिस अभियुक्त को तुरंत गिरफ्तार करे।

गर्लफ्रेंड को कुल्हाड़ी से काट डाला

जिले के DSP ने मीडिया को बताया कि एक प्रेम प्रसंग का मामला है। अलेक्या और श्रीकांत के परिवारों ने हाल ही में एक समझौता किया था कि अलेक्या और श्रीकांत अब मेल मुलाकात नहीं करेंगे। दोनों एक-दूसरे के जीवन में दखल नहीं देंगे। इसी के बाद से ही श्रीकांत अलेक्या से नफरत करने लगा था। गुरुवार को श्रीकांत ने अलेक्या का पीछा किया। श्रीकांत को ये भी पता चला था कि अलेक्या की शादी किसी अन्य व्यक्ति के साथ तय हो गई है, यही वजह है कि श्रीकांत ने उसे मार दिया।

    follow google newsfollow whatsapp