Sukhdev Singh Gogamedi : आखिरी वक्त में प्लान बदला, बदमाश बदले और फिर हुआ मर्डर!

Sukhdev Singh Gogamedi : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या क्या नितिन फौजी ने नहीं करनी थी?

Sukhdev Singh Gogamedi

Sukhdev Singh Gogamedi

12 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 12 2023 11:20 AM)

follow google news

Sukhdev Singh Gogamedi : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या क्या नितिन फौजी ने नहीं करनी थी? इसके लिए क्या गोदारा का कोई और प्लान था? क्या आखिरी वक्त में प्लान बदला? अब तमाम सवाल खड़े हो गए हैं। जांच में पता चला है कि सुखदेव की हत्या के लिए नितिन नहीं बल्कि लॉरेंस गैंग (Lawrence Gang) ने तीन दूसरे शूटरों को चुना था, लेकिन वारदात से ठीक पहले ही तीनों को महेंद्रगढ़ में पुलिस पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा ने यह जिम्मेदारी नितिन फौजी को सौंप दी। तीनों कैदी नितिन फौजी के ही दोस्त हैं।

पुलिस के मुताबिक, भवानी और गांव के अनुपम के बीच विवाद था। भवानी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अनुपम की पिटाई कर दी। मौके पर पुलिस पहुंची। भवानी पक्ष ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भवानी, राहुल कोथल निवासी कोथल और संदीप को अरेस्ट कर लिया। फौजी फरार हो गया था।

रोहित गोदारा ने फिर नितिन फौजी से संपर्क किया। फिर रोहित गोदारा और उधम प्लान में शामिल हुए। इस हत्या में कई और आरोपियों का रोल निकल कर सामने आ रहा है। एक महिला डान का नाम सामने आने के बाद अब चार और लोगों का नाम सामने आ रहा है। पूजा को पुलिस ने अरेस्ट किया है, जब कि उसका पति महेंद्र फरार है। महेंद्र का सीधा संपर्क गोदारा से था। महेंद्र ने नितिन फौजी को हथियार मुहैया कराए थे। एक अन्य आरोपी वीरेंद्र चारण भी साजिश में शामिल था।

पूजा सैनी या पूजा बत्रा!
 
हत्या से पूर्व करीब एक सप्ताह तक शूटर नितिन फौजी को अपने घर में रखने वाली पूजा सैनी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पूजा सैनी अपने पति के साथ जयपुर के जगतपुरा में किराये के फ्लैट में पूजा बत्रा के नाम से रह रही थी और उसका पति महेन्द्र कुमार मेघवाल ऊर्फ समीर घर से फरार है। महेंद्र कुमार मेघवाल कोटा का हिस्ट्रीशीटर है और फरार है।

प्लान के मुताबिक वो महेंद्र से मिला!

जांच में पता चला है कि नितिन फौजी 28 नवंबर को टैक्सी से जयपुर आया और महेंद्र मेघवाल से मिला।

अब सवाल ये उठता है कि महेंद्र के बारे में उसे क्या वीरेंद्र चारण ने बताया था?

या नितिन को किसी दूसरे बदमाश ने महेंद्र के बारे में बताया?

दूसरा शूटर रोहित राठौर किसके कहने पर हत्या के लिए तैयार हुआ था?

महेंद्र के बारे में उसे बताया गया था। महेंद्र उसे जगतपुरा स्थित अपने फ्लैट में ले गया जहां नितिन एक सप्ताह तक रहा। नितिन फौजी महेन्द्र मेघवाल के जरिए गैंगस्टर रोहित गोदारा के संपर्क में था। घटना वाले दिन महेन्द्र ने आधा दर्जन से अधिक पिस्तौल व भारी मात्रा में कारतूस दिखाये, जिनमें से नितिन ने कुछ हथियार ले लिये।

पांच दिसंबर की सुबह महेन्द्र ने नितिन को अजमेर रोड पर छोड़ दिया, जहां रोहित राठौड़ उनका इंतजार कर रहा था। हथियारों से लैस नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को एक कार में श्याम नगर स्थित गोगामेड़ी के आवास पर ले जाया गया। दोनों शूटर गोगामेड़ी के परिचित नवीन के माध्यम से उनके घर तक पहुंचे।

सवाल ये भी है कि कैसे इस हत्याकांड में नवीन की एंट्री हुई?

इसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया। 
 

    follow google newsfollow whatsapp