Shraddha Case : गर्लफ्रेंड को अंगूठी, फ्रिज में डेड बॉडी!

CHIRAG GOTHI

29 Nov 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:31 PM)

Shraddha Case : श्रद्धा वालकर मर्डर में सबूतों के मोर्चे पर कमजोर दिख रही पुलिस शाय़द अब कुछ राहत की सांस ले सकती है। दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा की एक अंगूठी बरामद की है।

CrimeTak
follow google news

दिल्ली से अरविंद ओझा, वरुण सिन्हा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Shraddha Case : श्रद्धा वालकर मर्डर में सबूतों के मोर्चे पर कमजोर दिख रही पुलिस शाय़द अब कुछ राहत की सांस ले सकती है। दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा की एक अंगूठी बरामद की है। ये अंगूठी आफताब की नई गर्लफ्रेंड से मिली है जिसे श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब ने डेटिंग एप पर दोस्त बनाया था। पुलिस के मुताबिक, मई में जब आफताब के फ्रिज में श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े रखे हुए थे तब ये लड़की आफताब के फ्लैट पर भी आई थी।

यह भी पढ़ें...

Shraddha Case : दिल्ली पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। आरोपी आफताब ने श्रद्धा की हत्या गला दबाकर की थी। और फिर एक क्राइम सीरीज डेक्टर के जरिए उसे शव को टुकड़े टुकड़े कर ठिकाने लगाने का आइडिया आया। सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा की बॉडी काटने में कई हथियारों का प्रयोग किया था। उनमें से एक आरी बरामद करने में पुलिस कामयाब रही है।

श्रद्धा केस का लिंक गुजरात से!

इस बीच श्रद्धा केस का लिंक गुजरात से जुड़ रहा है जहां चुनावी सरगर्मी चरम पर है। फैजल मोमिन नाम के एक ड्रग पैडलर को सूरत से गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फैजल वसई का रहने वाला है और सूरत में छुपा था। दिल्ली आने से पहले आफताब और श्रद्धा वसई ही रहा करते थे। वसई पुलिस सूत्रों के मुताबिक फैजल मोमिन का आफताब से कनेक्शन है। हालांकि, दोनों के बीच क्यों, कैसे और किस तरह के रिश्ते थे इसकी जांच की जा रही है। इससे पहले, आफताब के ड्र्ग्स लेने की बात भी सामने आ चुकी है।

'हम उसके 70 टुकड़े करेंगे'

    follow google newsfollow whatsapp