UP Crime News : शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के केरटू गांव के ग्रामीणों ने कथित तौर पर रविवार को हरियाणा पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) पर हमला कर उनके असलहे लूट लिये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शामली में हरियाणा एसटीएफ टीम पर हमला, छह आरोपी गिरफ्तार
जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के केरटू गांव के ग्रामीणों ने कथित तौर पर रविवार को हरियाणा पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) पर हमला कर उनके असलहे लूट लिये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ADVERTISEMENT

Police attacked
• 08:11 AM • 28 Mar 2023
पुलिस अधीक्षक (शामली) अभिषेक ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने 21 नामजद समेत 40 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, हमला, आपराधिक बल प्रयोग समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
ADVERTISEMENT
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस बीच छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और लूटी गई पिस्तौल और दस कारतूस बरामद किए गए हैं और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
हरियाणा पुलिस की एसटीएफ की एक टीम 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी जबरुद्दीन को गिरफ्तार करने के लिए केरटू गांव गई थी। केरटू गांव में आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध किया और हमला कर गिरफ्तार आरोपी को पुलिस टीम से छुड़ा लिया।
पुलिस ने कहा कि तीन घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
ADVERTISEMENT
