Shaista Parveen Last Location: शाइस्ता प्रयागराज में छिपी, साथ में अतीक की बहन भी

शाइस्ता परवीन को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। खबर है कि शाइस्ता प्रयागराज के कछार इलाके में छिपी हुई है। उसके साथ उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर साबिर औऱ अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी भी है।

Shaista Parveen Last Location

Shaista Parveen Last Location

19 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 19 2023 6:14 PM)

follow google news

Shaista Parveen Last Location: शाइस्ता परवीन को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। खबर है कि शाइस्ता प्रयागराज के कछार इलाके में छिपी हुई है। उसके साथ उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर साबिर औऱ अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी भी है। तीनों लगातार अपना लोकेशन बदल रहे हैँ। आयशा और शाइस्ता के साथ आधे दर्जन से ज्यादा महिलाएं भी है। जो लगातार बुरखा पहन कर आयशा और शाइस्ता के साथ रहती है। आयशा और शाइस्ता रोजाना फोन और नंबर दोनों बदल रहे हैं। साबिर और शाइस्ता की तलाश में जुटी पुलिस टीम अब इनके मददगारों को तलाशने में जुटी हुई है।

शाइस्ता की तरह ही पुलिस को गुड्डू बमबाज की  भी शिद्दत से तलाश है। अतीक गैंग का सबसे खतरनाक गुर्गा है गुड्डू बमबाज। वो चलते फिरते बम बनाकर उसे बरसाने में माहिर है। उस पर पांच लाख का इनाम है। खबर है कि आज उसके घर पर बुलडोजर एक्शन हो सकता है। इस बीच अतीक मर्डर में यूपी पुलिस  ने बड़ा एक्शन लिया है। इस सिलसिले में शाहगंज के थाना प्रभारी, दो सब इंस्पेक्टर, दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। कुल 5 पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। हालांकि किसी बड़े अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

अशरफ शूटआउट के तीनों आरोपियों की प्रयागराज सीजेएम कोर्ट में पेशी किया गया। पुलिस को आरोपियों की चार दिनों की रिमांड मिली है। 

    follow google newsfollow whatsapp