Jharkhand Crime News: झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में एक धार्मिक झंडे के कथित अपमान को लेकर दो समूहों के बीच पथराव और आगजनी की घटना के बाद धारा 144 लगा दी गई है।
जमशेदपुर में धार्मिक झंडे के अपमान को लेकर हुए संघर्ष के बाद धारा 144 लगाई
झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में एक धार्मिक झंडे के कथित अपमान को लेकर दो समूहों के बीच पथराव और आगजनी की घटना के बाद धारा 144 लगा दी गई है।
ADVERTISEMENT

जमशेदपुर में धार्मिक झंडे के अपमान को लेकर हुए संघर्ष के बाद धारा 144 लगाई
10 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 10 2023 10:20 AM)
रविवार शाम को संघर्षरत दो समूहों ने दो दुकानें और एक ऑटो रिक्शा में आग लगा दी तथा पुलिस ने उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
ADVERTISEMENT
इलाके में शनिवार रात से ही तनाव व्याप्त था जब एक स्थानीय संगठन के सदस्यों ने रामनवमी के झंडे पर मांस का एक टुकड़ा लगा हुआ देखा था।
रविवार शाम को स्थिति तब हिंसक हो गई जब एक दुकान में आग लगा दी गई। उसके बाद दोनों पक्षों ने एक -दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।
भीड़ ने एक ऑटोरिक्शा में भी आग लगा दी, जिसके कारण पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शास्त्रीनगर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
इनपुट - पीटीआई
ADVERTISEMENT
