Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम दिल्ली के दीन दयाल हॉस्पिटल में पूरा हो गया। उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। डाक्टरों का मानना है कि सतीश कौशिक की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।
Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम हुआ
Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम दिल्ली के दीन दयाल हॉस्पिटल में पूरा हो गया। उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। डाक्टरों का मानना है कि सतीश कौशिक की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।
ADVERTISEMENT

Satish Kaushik latest
09 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 9 2023 1:11 PM)
Satish Kaushik Death: 7 मार्च को उन्होंने मुंबई के जुहू में शबाना आजमी के घर होली पार्टी अटेंड की थी। उन्होंने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं। पार्टी के बाद वो दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।
8 मार्च को उन्होंने दिल्ली में अपने परिवार संग होली मनाई, लेकिन होली खेलने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें Fortis हॉस्पिटल ले जाया गया। देर रात उनकी मौत हो गई।
ADVERTISEMENT
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल से उन्हें मुंबई लाया जाएगा। सतीश कौशिक का शव आज दोपहर करीब 3 बजे मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद फिर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सतीश के परिवार में उनकी पत्नी शशि हैं और उनकी एक बेटी वंशिका कौशिक है, जो 11 साल की है।
ADVERTISEMENT
