Sanjeev Jeeva: जीवा को मारने की डील एक करोड़, आरोपी विजय का नेपाल कनेक्शन आया सामने

CHIRAG GOTHI

09 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 9 2023 10:30 AM)

Sanjeev Jeeva: लखनऊ संजीव जीवा हत्याकांड मामले में आरोपी शूटर विजय यादव का नेपाल कनेक्शन निकल कर सामने आया है।

Sanjeev Jeeva

Sanjeev Jeeva

follow google news

Sanjeev Jeeva: लखनऊ  संजीव जीवा हत्याकांड मामले में आरोपी शूटर विजय यादव का नेपाल कनेक्शन निकल कर सामने आया है। विजय यादव कुछ दिन पहले ही नेपाल गया था, जहां पर नेपाल के बड़े माफिया के संपर्क में था। नेपाल से ही विजय यादव को सुपारी मिलने का शक है। विजय यादव का मोबाइल पुलिस के कब्जे में लिया गया है। मोबाइल का डाटा रिट्रीव करने की कोशिश जारी है। फॉरेंसिक जांच के लिए मोबाइल भेजा गया है।

Sanjeev Jeeva Murder Case: गैंगस्टर संजीव जीवा की कोर्ट में हत्या के मामले में खुलासा हुआ है कि जीवा को मारने की डील एक करोड में मुबंई में हुई थी। मुंबई में ही शूटर विजय यादव को डील की एक बड़ी रकम एडवांस में दी गई थी। बहराइच में एक अनजान शख्स ने विजय यादव को मैग्नम रिवॉलवर दी थी। जेल जाने से पहले की गई शुरुआती पूछताछ में विजय यादव ने कुबूला कि पैसों के लिए की संजीव जीवा की हत्या की थी। इस बीच सरकार ने 6 पुलिसकर्मियौं को सस्पेंड किया है। SIT ने चश्मदीद पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए हैं। उधर, बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की सुरक्षा बढ़ाई गई है। 

Sanjeev Jeeva: इस बीच इस कत्ल को लेकर जमकर सियासत हो रही है अखिलेश से लेकर विपक्षी नेताओं ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार पर हमले किये है।

यह भी पढ़ें...
    follow google newsfollow whatsapp