Sanjay Raut: तो इस वजह से लिया संजय राउत को हिरासत में...

Sanjay Raut: शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को ED ने हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई चॉल घोटाले से जुडे़ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई। उनके घर पर सुबह सात बजे से ही छापेमारी चल रही थी।

CrimeTak

31 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:23 PM)

follow google news

दिव्येश सिंह के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Sanjay Raut ED Case: संजय राउत (Sanjay Raut) को प्रवर्तन निदेशालय ने हिरासत में ले लिया है। पिछले 9 घंटे से ईडी उनके घर पर छानबीन कर रही थी। ईडी ने यह छापेमारी पात्रा चॉल घोटाले से जुडे़ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की थी। रविवार को ED की टीम सुबह 7 बजे राउत के भांडुप स्थित घर पर पहुंची थी।

संजय राउत को अब ईडी अपने दफ्तर लेकर जा रही है। राउत के घर के बाहर उनके समर्थक जमा हो गए थे। उन्होंने ईडी टीम का रास्ता रोक लिया था। संजय राउत को जब ईडी की टीम घर से लेकर निकली तो उन्होंने भगवा रंग का कपड़ा हवा में लहराया। इस दौरान हंगामा भी हुआ।

ईडी की टीम के पहुंचने के बाद राउत के वकील भी उनके घर पहुंच गये थे। बाहर काफी समर्थक भी जमा हो गए थे। ईडी ने संजय राउत पर जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया था।

    follow google newsfollow whatsapp