EXCLUSIVE...जब एनसीबी के एक बड़े अधिकारी ने आर्यन को लेकर कही थी ये बात...

समीर वानखेड़े और डिप्टी डायरेक्टर जनरल ज्ञानेश्वर कुमार सिंह (IPS) के बीच हुई चैट से हुआ बड़ा खुलासा

एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ज्ञानेश्वर कुमार सिंह IPS समीर वानखेड़े के साथ

एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ज्ञानेश्वर कुमार सिंह IPS समीर वानखेड़े के साथ

18 May 2023 (अपडेटेड: May 18 2023 3:31 PM)

follow google news

Sameer Wankhede Chats With NCB Officers Part 1 : समीर वानखेड़े सीबीआई रडार पर है। हालांकि उन्हें कोर्ट से फौरी राहत मिली है, लेकिन समीर ने सनसनीखेज खुलासा किया है। Crime tak के पास समीर वानखेड़े और उस वक्त समीर के Boss एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ज्ञानेश्वर कुमार सिंह IPS की चैट हिस्ट्री की डिटेल मौजूद है। 

शुरुआत में बातचीत समीर वानखेड़े और ज्ञानेश्वर कुमार सिंह IPS के बीच हुई थी।

ये बातचीत समीर वानखेड़े की कई अधिकारियों के साथ हुई। बातचीत 2 अक्टूबर 2021 की देर रात शुरू हुई और 25 अक्टूबर तक चली। 

उस वक्त ये अधिकारी बार-बार इस केस से संबंधित जानकारियां क्यों ले रहे थे? क्या उन पर कोई दबाव था? या माजरा कुछ और था? समीर की बातचीत सिर्फ ज्ञानेश्वर कुमार सिंह IPS से नहीं हुई थी। इसके अलावा उनकी बातचीत एनसीबी के चार और अधिकारियों से हुई थी।

chat details 

पहले उन अफसरों की जानकारी देते हैं, जिनसे समीर की बातचीत हुई थी, वो ये थे :

एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ज्ञानेश्वर कुमार सिंह IPS

 

मूथा अशोक जैन, डायरेक्टर

 

संजय सिंह, तत्कालीन एनसीबी के ऑल इंडिया ऑपरेशनल हेड

 

एनसीबी के डायरेक्टर एस. एन. प्रधान

Aryan Case

 

Aryan Khan: 2 अक्टूबर 2021 को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अरेस्ट किया गया था। एनसीबी ने ये रेड की थी। समीर उस वक्त एनसीबी के जोनल डायरेक्टर थे। कुल 15 लोगों को एनसीबी ने अरेस्ट किया था। ये भी पता चला है कि आर्यन खान को क्रूज पर होने वाली पार्टी की वीवीआईपी टिकट दी गई थी, जिसकी कीमत 3 लाख रुपए प्रति टिकट थी। आर्यन के साथ-साथ उसके 8 दोस्तों को भी ये टिकट फ्री में दी गई थी। सवाल ये उठता है कि ये टिकट किसने और क्यों दी थी?


इसके बाद कई दिनों तक ये खबर चली और आखिरकार अदालत ने आर्यन खान को आरोप मुक्त कर दिया। कई दिनों तक आर्यन जेल में भी रहे थे। जिस वक्त आपरेशन आर्यन चल रहा था, उस वक्त समीर वानखेड़े की एनसीबी के चार और अधिकारियों से बातचीत चल रही थी। इस बातचीत के शुरुआती चैट ये थे -

Aryan Khan and Sameer Wankhede

शुरुआत में बातचीत समीर वानखेड़े और ज्ञानेश्वर कुमार सिंह IPS के बीच हुई थी।

 

(3/10/21, 12:11:49 AM रात) ज्ञानेश्वर कुमार सिंह IPS : वो किस बालीवुड एक्टर का लड़का है, जो समुद्र में ड्रग्स पार्टी कर रहा था।

(3/10/21, 10:14:38 AM) ज्ञानेश्वर कुमार सिंह IPS : इससे संबंधित जानकारियां भेजे

(3/10/21, 10:14:38 AM) ज्ञानेश्वर कुमार सिंह IPS : क्या एनसीबी ने आर्यन को अरेस्ट कर लिया है?

(3/10/21, 10:21:24 AM) समीर वानखेड़े : सर प्लीज आफ्टरनून

(3/10/21, 10:21:53 AM) समीर वानखेड़े : सर, डीजी सर ने कंफर्म कर दिया है। जांच चल रही है।

(3/10/21, 11:06:31 AM) समीर वानखेड़े : सर, इन लोगों की जांच चल रही है :
1. मुनमुन धमेचा
2. नुपूर सारिका
3. इसमीत सिंह
4. मोहक जायसवाल
5. विक्रांत चोकर
6. गोमित अरोड़ा
7.आर्यन खान
8. अरबाज मर्चेंट


(3/10/21, 11:22:23 AM) ज्ञानेश्वर कुमार सिंह IPS : क्या ये लिस्ट पक्की है?

(3/10/21, 11:22:32 AM) समीर वानखेड़े : जी सर


(3/10/21, 1:28:07 PM) ज्ञानेश्वर कुमार सिंह IPS : सेल्फी लेता ये एनसीबी अधिकारी है हम भारतीय इसलिए पीछे है चरसी, गंजेड़ी, लड़कीबाज को हीरो मानते है और सेल्फी के लिए मरते है
पापा कहते है बड़ा नाम करेगा... बेटा हमारा ऐसा काम करेगा... सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया। 30 ग्राम चरस, 20 ग्राम कोकीन, 25 टेबलेट बरामद... ये युवाओं के दिलों की धड़कन है।
काश देश के बार्डर पर खड़े जवानों को अपना हीरो बनाया होता...

इस बीच समीर 5 अक्टूबर 2021 को ज्ञानेश्वर कुमार सिंह IPS यानी अपने बास को बताता है कि उन्होंने मंत्री नवाब मलिक के दामाद को अरेस्ट किया है। उसका नाम समीर है। उसे ड्रग्स के साथ पकड़ा है। अब नवाब मलिक मीडिया को एनसीबी के गलत कारनामों के बारे में बताएगा। इस पर ज्ञानेश्वर कुमार सिंह IPS कहते हैं।

(6/10/21, 12:07:28 AM)
ज्ञानेश्वर कुमार सिंह IPS : चिंता की कोई बात नहीं है। मैं देखता हूं।

(8/10/21, 8:11:31 AM)
ज्ञानेश्वर कुमार सिंह IPS : हम समीर वानखेड़े पर विश्वास करते हैं।

(8/10/21, 8:15:17 AM)
समीर वानखेड़े : ये मेरे सौभाग्य है कि आप जैसा बास मिला।

(8/10/21, 9:51:25 AM)
समीर वानखेड़े : आर्यन खान और उसके 8 दोस्तों को वीवीआईपी टिकट मिले थे। एक टिकट की कीमत 3 लाख रुपए थी। इस हिसाब से 27 लाख रुपए की टिकट दी गई थी।

aryan khan 

एक बार बातचीत में डिप्टी डायरेक्टर जनरल ज्ञानेश्वर कुमार सिंह IPS ने आर्यन खान पर तंज कसा था। ये कहा था पापा कहते है , बड़ा नाम करेगा... बेटा हमारा ऐसा काम करेगा... इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत हुई थी।

Note : स्टोरी जारी है... अगली खबर इससे संबंधित जल्द ही पब्लिश होगी।

    follow google newsfollow whatsapp