Salman Khan House Firing Case: फायरिंग की Live कमेंट्री सुना रहा था लॉरेंस को? तीसरा आया पकड़ में

GOPAL SHUKLA

18 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 18 2024 9:45 AM)

salman khan house case: सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के सिलसिले में पुलिस ने तीसरे शख्स को हरियाणा से हिरासत में लिया है, दावा है कि वो मोबाइल पर ही लाइव कमेंट्री कर रहा था

सलमान खान के घर पर फायरिंगके सिलसिले में पुलिस ने तीसरे को पकड़ा

सलमान खान के घर पर फायरिंगके सिलसिले में पुलिस ने तीसरे को पकड़ा

follow google news

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की वारदात के सिलसिले में पुलिस ने एक और शख्स को हरियाणा से हिरासत में लिया है। गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस की ये तीसरी पकड़ है। इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों को गुजरात के भुज के एक मंदिर से पकड़ा था। 

हरियाणा से पकड़ा गया एक और संदिग्ध लाइव कमेंट्री सुना रहा था
यह भी पढ़ें...

अपने आका को लाइव कमेंट्री सुना रहा था

बताया यही जा रहा है कि हरियाणा से जिस शख्स को उठाया गया है उसका ताल्लुक गिरफ्तार किए गए दो लोगों में से एक के साथ था। पुलिस अफसरों की मानें तो जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है वो इस वारदात से पहले और वारदात के बाद भी आरोपियों के साथ मोबाइल से कनेक्ट था। 
सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की वारदात के बाद से ही मुंबई पुलिस एक्शन में है। तीसरे शख्स को हिरासत में लेने के पीछे पुलिस की दलील है कि वो सिर्फ आरोपियों के ही साथ नहीं बल्कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों के साथ भी संपर्क में बना हुआ था। पुलिस का मानना है कि दरअसल वो एक ही समय पर दो फोन इस्तेमाल कर रहा था और एक फोन से आरोपियों से अपडेट लेता जा रहा था और दूसरी तरफ अपने आका को फायरिंग की लाइव कमेंट्री सुना रहा था। 

फोन स्विच ऑफ कर देते थे 

पुलिस ने आरोपियों की मॉडस ऑपरेंडी का खुलासा किया कि दोनों ही आरोपी बार बार अपना फोन स्विच ऑफ कर देते थे। लेकिन बार बार एक ही नंबर का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने फोन भी फेंक दिए थे। लेकिन हर बार फोन से सिम बाहर निकाल लेते थे। और उसी सिम का इस्तेमाल करने लगते थे। 

भुज से पकड़े गए दो आरोपी जिन्होंने सलमान खान के घर पर फायरिंग की

एक और नाम उछला था मीडिया में

सलमान खान के घर पर हुए शूटआउट के ठीक चालीस घंटे बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट नाइन ने भुज पुलिस की मदद से आखिरकार दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी की पूरी कहानी सुनाऊं, उससे पहले एक सवाल... सलमान के घर रविवार सुबह करीब पांच बजे हुए शूटआउट के कुछ घंटे बाद ही मुंबई और दिल्ली पुलिस के सूत्रों से ये दावा किया गया था कि दोनों हमलावरों में से एक की शिनाख्त हो गई है। उसका नाम विशाल उर्फ कालू बताया गया। दावा किया गया कि विशाल रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा है, गुरुग्राम में रहता है। और इस हमले के पीछे उसी का हाथ है। 

ये नाम उछाले जाने की असली वजह?

पुलिस सूत्रों के इस दावे के बाद हर चैनल पर विशाल का नाम और उसकी खबर भी चल गई। इतना ही नहीं कुछ मीडिया वाले गुरुग्राम में विशाल के घर भी पहुंच गए। विशाल की बहन से कैमरे पर बात भी कर ली। लेकिन अब खुद मुंबई पुलिस ने सलमान के घर पर हमला करने वाले जिन शूटरों का नाम लिया है, उनमें विशाल का नाम नहीं है। तो सवाल ये कि सिर्फ सीसीटीवी कैमरे की तस्वीर देख कर और असली हमलावरों की सच्चाई जाने बगैर विशाल का नाम कहां से उछाल दिया गया? क्या ये दो राज्यों की पुलिस के बीच की आपसी होड़ का नतीजा था? या फिर मिसकम्यूनिकेशन?

    follow google newsfollow whatsapp