Russia-Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज पांचवा दिन है। अब आपको बताते है दोनों देशों में किसको कितना नुकसान हुआ है। साथ साथ रूस ने यूक्रेन के कौन कौन से इलाकों पर कब्जा कर लिया और कौन कौन से इलाको में अभी भी जंग जारी है। इस बीच ऐसे भी लोग है, जिन्हें इस युद्ध से कोई मतलब नहीं है। ऐसे लोगों का मानना है कि कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थों के लिए दोनों देशों को युद्ध में धकेल दिया।
Russia-Ukraine War : यूक्रेन के इन पांच शहरों में जारी है जंग !
Russia-Ukraine War : यूक्रेन के इन पांच शहरों में जारी है जंग ! do read more and latest crime stories at crimetak website.
ADVERTISEMENT

28 Feb 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:14 PM)
ADVERTISEMENT
1. कीव
सबसे पहले बात करते है यूक्रेन की राजधानी कीव की। यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे को लेकर जंग जारी है। यूक्रेन के शहरों पर रूसी सेना मिसाइल हमले कर रहे है। इतना ही नहीं, यूक्रेन की सड़कों पर रूस के टैंक और बख्तरबंद वाहन दौड़ रहे हैं। आज फिर कीव में एयर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि कीव पर मिसाइल अटैक या हवाई हमला हो सकता है। नागरिकों से शेल्टर में जाने की अपील की है। रूस की सेना ने कीव को चारों ओर से घेर लिया है। कब्जे के लिए रूस ने अतिरिक्त सेना भी भेजनी शुरू कर दी है। सैटेलाइट तस्वीरों में सैकड़ों सैन्य वाहन इवानकीव शहर से कीव की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।
2. खारकीव
कीव के बाद खारकीव यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां भी कब्जे को लेकर रूस और यूक्रेन की सेना में संघर्ष जारी है। खारकीव में आज सुबह से ही धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। यूक्रेन के सरकारी न्यूज एजेंसी ने बताया कि रूसी सैनिकों ने खारकीव में स्थित नेचुरल गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया, जिससे धुआं-धुआं हो गया। इसके अलावा ये लगातार बमबारी और गोलीबारी का दावा भी किया जा रहा है।
3. लीव
यूक्रेन का लीव (Lviv) शहर पोलैंड की सीमा से सटा हुआ है। यहां पर भी रूस और यूक्रेन की सेना में संघर्ष जारी है। लीव के नागरिक भी रूसी सेना का जवाब देने की तैयारी में हैं। फ्रांस की मीडिया ने बताया है कि लीव की एक बीयर फैक्ट्री में पेट्रोल बम बनाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pravda brewery फैक्ट्री में बीयर की बोतलों में पेट्रोल और ऑयल भरा जा रहा है, ताकि उसका इस्तेमाल रूसी सेना के खिलाफ किया जा सके। हालांकि, अभी तक यहां बहुत ज्यादा नुकसा होने की खबर नहीं है, लेकिन लीव से लौटे लोगों का कहना है कि बाकी शहरों की तरह ही यहां भी हालात बिगड़ रहे हैं।
4. चेरनीहिव
राजधानी कीव से 150 किमी दूर चेरनीहिव (Chernihiv) में भी लोग सहमे हुए हैं। आज सुबह ही चेरनीहिव की एक रिहायशी इमारत पर रूस ने मिसाइल अटैक किया है, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। चेरनीहिव के लोगों को घरों की लाइटें बंद ही रखने का आदेश दिया गया है, ताकि रूस के सैनिकों को ये न पता चल सके कि यहां कोई रह रहा है।
5. ओडेसा और मारियूपोल
पश्चिम में ओडेसा और पूरब में मारियूपोल शहर में भी रूस और यूक्रेन के बीच भारी जंग हो रही है। यहां से लोगों को निकाला जा चुका है।
क्या है रूस का दावा ?
रूस का दावा है कि उसने अब तक यूक्रेन के 254 टैंक और बख्तरबंद गाड़ियों के अलावा 31 एयरक्राफ्ट, 46 रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम, 103 आर्टिलरी गन और मॉर्टन को तबाह कर दिया है। वहीं, यूक्रेन ने अब तक रूस के 4,500 सैनिकों को मारने का दावा किया है। साथ ही ये भी दावा किया है कि उसने रूस के करीब 150 टैंक, 700 सैन्य वाहन, 60 फ्यूल टैंक और 26 हेलीकॉप्टर्स को भी नष्ट कर दिया है।
ADVERTISEMENT
