रूस और यूक्रेन के दरमियान महायुद्ध का महीना पूरा हो चुका है, लेकिन जंग अभी भी जारी है। हालात यहां तक आ गए हैं कि अब पुतिन यूक्रेन फतह के लिए दूसरे तरीकों के बारे में भी सोचने लगे हैं। पहले खबर आई थी कि पुतिन परमाणु हमला कर सकते हैं लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दावा किया है कि रूस यूक्रेन युद्ध में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।
अब यूक्रेन पर केमिकल वेपन से हमला करेगा रूस! दुनिया के कई देशों ने जताई आशंका
अब यूक्रेन पर केमिकल वेपन से हमला करेगा रूस! दुनिया के कई देशों ने जताई आशंका russia may use chemical weapons
ADVERTISEMENT

24 Mar 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:15 PM)
ADVERTISEMENT
हालांकि अमेरिका लगातार रूस के खिलाफ प्रोपेगैंडा वार छेड़े हुए है, वो रूस और पुतिन को किसी ना किसी बहाने दुनिया के सामने बदनाम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दावा किया है कि पुतिन इस जंग में केमिकल वेपन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जिसे वो एक ‘वास्तविक खतरा’ भी बता रहे हैं। बाइडेन इस बारे में बाकी नेताओं से बातचीत करेंगे, ऐसी उम्मीद है कि वो इस बारे में कोई कदम उठा सकते हैं। इस अलावा यूक्रेन-रूस के मसले के मद्देनज़र राष्ट्रपति जो बाइडेन यूरोप यात्रा पर निकल रहे हैं। जहां वो उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के आपात शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
ADVERTISEMENT
