Rajasthan : मनरेगा मजदूर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

CHIRAG GOTHI

23 May 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:18 PM)

Rajasthan : मनरेगा मजदूर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

CrimeTak
follow google news

RAJASTHAN NEWS : राजस्थान के बूंदी जिले में कुछ लोगों ने एक 40 साल के मजदूर को रॉड और डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। इस दौरान हमलावरों ने मजदूर के पैरों को ट्रैक्टर से कुचला दिया गया। वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपियों की पहचान गुर्जराज गुर्जर और भोजराज गुर्जर के रूप में हुई है। दोनों के गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पूरा मामला जानिए

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार, तालेरा थाना इलाके में रहने वाला सुखलाल गुर्जर सरकार की ग्रामीण रोजगार योजना मनरेगा के तहत मजदूर था। रविवार को मोटरसाइकिल से वह घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर उसके परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल को कोटा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।

क्यों की हत्या ?

पुलिस ने बताया कि जंगल के चरागाह के एक भूखंड पर कब्जा करने को लेकर सुखलाल गुर्जर का गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। करीब 7 महीने पहले दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई थी। उस दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक का हाथ फ्रैक्चर हो गया था।

    follow google newsfollow whatsapp