रेलकर्मी की हत्या, फ्रिज में मिला 8 साल के बेटे का शव, पांच सीसीटीवी फुटेज में छिपा राज

CHIRAG GOTHI

18 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 18 2024 2:24 PM)

MP News: एमी के जबलपुर (Jabalpur) में दोहरे हत्याकांड में अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। यहां एक शख्स की हत्या कर आरोपियों ने उसके शव को सोफे पर छोड़ दिया गया, जब कि उसके 8 साल के बच्चे की हत्या कर शव को फ्रिज में छिपा दिया।

आरोपी की तस्वीर

आरोपी की तस्वीर

follow google news

धीरज शाह के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
MP Jabalpur Case: एमी के जबलपुर (Jabalpur) में दोहरे हत्याकांड में अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। यहां एक शख्स की हत्या कर आरोपियों ने उसके शव को सोफे पर छोड़ दिया गया, जब कि उसके 8 साल के बच्चे की हत्या कर शव को फ्रिज में छिपा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हत्या में इल्जाम लड़की और उसके Boy Friend पर लग रहा है। 

ये वाक्या रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में हुआ। यहां रेलवे कर्मचारी और उसके आठ साल के बेटे की हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में एक लड़की गायब है। उसकी उम्र 14 साल है। 

यह भी पढ़ें...

बेटी और उसका Boyfriend क्या कातिल?

राजकुमार विश्वकर्मा रेलवे में कार्यालय अधीक्षक थे। वो 14 साल की बेटी और 8 साल के बेटे के साथ रहते थे। मई 2023 में उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। उनके पड़ोस में मुकुल नाम का शख्स रहता था। वो राजकुमार की बेटी को पंसद करता था। ये बात राजकुमार को नागवार गुजर रही थी। पिछले साल सितंबर महीने में राजकुमार ने पड़ोस में रहने वाले मुकुल सिंह नाम के युवक के खिलाफ बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज मुकुल को गिरफ्तार कर लिया था। कुछ दिन पहले ही मुकुल जमानत पर जेल से आया था। ऐसा माना जा रहा है कि उसने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

ऐसा पता चला हत्याकांड का

राजकुमार विश्वकर्मा के भाई इटारसी में रहते हैं। उनकी बेटी के फोन पर एक वॉइस मैसेज आया था, जिसमें राजकुमार विश्वकर्मा की 14 साल की बेटी आर्या ने कहा था कि मुकुल ने उसके पिता और भाई को मार डाला है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना एसपी आदित्य प्रताप सिंह को दी। वो मौके पर पहुंचे। घर का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दो लाशें पड़ी थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पांच सीसीटीवी फुटेज में छिपा राज

सीसीटीवी से पता चला है कि आरोपी स्कूटी से जा रहा है। जैसे ही स्कूटी बाहर निकलती है, वैसे ही लड़की भी गेट से बाहर पैदल निकलते हुए नजर आ रही है। उसके बाद लडकी और आरोपी दोनों एक साथ जबलपुर रेलवे स्टेशन जाते हुए नजर आ रहे हैं। ये 15 मार्च की बात है। दोपहर के करीब एक बजे ये लोग रेलवे स्टेशन पर नजर आ रहे हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। ये पांचों सीसीटीवी फुटेज क्या राज खोलेगी, ये देखने वाली बात होगी।

    follow google newsfollow whatsapp