'राफेल' पर मुद्दों का इंजन हुआ गर्म, सवालों ने भरी उड़ान, इंडोनेशिया ने ख़रीदे भारत से सस्ते विमान

भारत से छह ज़्यादा विमान इंडोनेशिया ने कम दामों में लिए, राफेल पर सियासत तेज़, सवालों के विमानों की उड़ान, RAFALE FIGHTER JET DEAL FROM FRANCE , READ MORE CRIME NEWS

CrimeTak

12 Feb 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:13 PM)

follow google news

गर्द में दबे मुद्दे को मिली ऑक्सीज़न

Latest World News: राफेल को लेकर एक बार फिर हिन्दुस्तान में सवालों ने बहुत तेजी से उड़ान भरी है। एक बार फिर और उसके दामों का मुद्दा, चुनाव के इस माहौल में गर्मी पैदा करने लगा है। जिस राफेल मुद्दे को वक़्त की गर्द में दबा दिया गया था, वही मुद्दा एक बार फिर खुली हवा में सांस लेता दिखाई दे रहा है।

और ये सब इसलिए हो रहा है कि इंडोनेशिया ने भी फ्रांस की उसी कंपनी से राफेल की डील की है लेकिन इंडोनेशिया भारत से ज़्यादा विमान ले रहा है और वो भी भारत से कम क़ीमत पर।इंडोनेशिया ने फ्रांस की दासॉ कंपनी से 42 फाइटर जेट खरीदने का सौदा किया है।

हैरत की बात ये है कि फ्रांस की वही दासॉ कंपनी इंडोनेशिया को 42 लड़ाकू विमान सिर्फ 8.1 अरब डॉलर में ही देने को तैयार हो गई है जबकि उसी कंपनी से जब भारत ने 36 विमानों का सौदा किया तो उसके लिए भारत ने 8.7 अरब डॉलर की क़ीमत चुकाई है। यानी भारत के मुकाबले इंडोनेशिया छह विमान ज़्यादा हासिल कर रहा है और वो भी भारत से कम क़ीमत पर।

इंडोनेशिया ने किया बड़ा सौदा

Latest World News in Hindi: फ्रांस के रक्षा मंत्रालय के एक अफ़सर के मुताबिक गुरुवार को फ्रांस और इंडोनेशिया के बीच इस समझौते पर दस्तख़त किए गए, जिसके मुताबिक पहले चरण में अगले कुछ ही महीनों के दौरान जकार्ता को 6 राफेल विमान सौंपे जाएंगे, जबकि बाकी के 36 विमान अगले कुछ महीनों के दौरान दिए जाएंगे।

दोनों देशों के बीच हुई डील के मुताबिक 36 विमानों का हैंडओवर इस साल के आखिर में या फिर अगले साल की शुरूआत में होगा। उधर इंडोनेशिया ने भी फ्रांस के साथ हुई राफेल विमान की डील के बारे में पुष्टि की है। इंडोनेशिया की तरफ से ये भी कहा गया है कि दोनों देशों के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं।

इंडोनेशिया बन जाएगा नंबर वन

Latest Update News: इस समझौते पर हस्ताक्षर के साथ ही साउथ ईस्ट एशिया क्षेत्र में इंडोनेशिया फ्रांस से हथियारों की ख़रीद करने वाला सबसे बड़ा देश बन जाएगा। हालांकि फिलहाल अभी सिंगापुर नंबर वन है फ्रांस से हथियार खरीदने के मामले में।

इतना ही नहीं, हिन्द प्रशांत क्षेत्र में फ्रांस के इस राफेल विमान और उसकी खूबियों पर भरोसा करने के मामले में इंडोनेशिया दूसरा देश बन गया है। भारत ने सबसे पहले इस क्षेत्र में अपनी एयरफोर्स के लिए राफेल विमानों का सौदा किया था।

इन खूबियों से लैस है राफेल फाइटर

World Rafale News: वैसे ये लड़ाकू विमान कई खूबियों से लैस है। इस विमान में हवा से ज़मीन पर मार करने वाले स्कैल्प और हैमर मिसाइल के साथ साथ मेटेअर मिसाइलें भी लगाई गई हैं। ये मिसाइलें किसी भी रडार को चकमा देकर बच निकलने में माहिर हैं। साथ ही ये विमान आखिरी वक़्त में अपने टारगेट को भेदने में सक्षम।

भारत ने फ्रांस से 36 राफेल विमानों का सौदा किया था जिसमें से पांच विमानों का जत्था 29 जुलाई 2020 को भारत पहुँच भी गया था। उन विमानों को अंबाला एयरबेस में बाकायदा एक समारोह में भारतीय वायुसेना में आधिकारिक रूप से कमिशंड किया गया था। भारत ने 36 विमानों का सौदा किया था और अभी तक उसे 26 राफेल विमान मिल भी चुके हैं। जबकि बाकी के विमान 2022 में भारतीय वायुसेना में शामिल होने का अनुमान है।

    follow google newsfollow whatsapp