Punjab Military Station Firing: पंजाब के बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 लोगों की मौत

Punjab Military Station Firing: पंजाब के बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना हुई है। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है।

Punjab Military Station Firing

Punjab Military Station Firing

12 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 12 2023 12:52 PM)

follow google news

Punjab Military Station Firing: पंजाब के बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना हुई है। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। ये घटना सुबह 4.35 पर हुई। इस मामले की जांच की जा रही है। पूरे इलाके को सील कर लिया गया है। ये फायरिंग किसने की, इसकी जांच चल रही है। इस घटना में दो लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

फायरिंग फिलहाल रूक गई है। ये घटना आफिसर मेस के अंदर हुई है। क्या ये आतंकी घटना है ? या फिर जवानों की आपसी लड़ाई की घटना? , इसकी जांच की जा रही है। सेना के अधिकारी इस मामले में अभी खुल कर कुछ नहीं कह रहे हैं। इतनी सुबह हुई इस घटना से कई सवाल खड़े हो गए हैं।  अभी हालत नियंत्रण में है। QRT की तैनाती वहां हो गई है। 

सूत्रों का कहना है कि बठिंडा में फायरिंग की घटना एक आर्टिलरी यूनिट में हुई है। परिवार भी इलाके में रहते हैं। हालांकि एसएसपी ने कहा है कि ये आतंकी घटना नहीं है।

बताया जा रहा है कि स्टेशन में फायरिंग करने वाला सादे लिबास में था। गार्ड रूम से कुछ दिन पहले एक राइफल गायब हुई थी।  मारे गए सभी जवान 80 मीडियम रेजीमेंट के है। 

    follow google newsfollow whatsapp