Punjab Crime News: पंजाब के होशियारपुर जिले के बेरिंग गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें कथित रूप से आग के हवाले कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
पंजाब : पिता ने दो बेटियों को आग के हवाले किया, गंभीर रूप से झुलसीं
पंजाब के होशियारपुर जिले के बेरिंग गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें कथित रूप से आग के हवाले कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ADVERTISEMENT

Punjab Crime News
30 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 30 2023 2:37 PM)
आरोपी का नाम विद्या राम है।
ADVERTISEMENT
तलवारा पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रणवीर सिंह ने कहा कि विद्या राम की पत्नी पूनम शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति ने उस पर जलती लकड़ी से हमला किया। इससे उसके कपड़ों में आग लग गई। हालांकि किसी तरह उसने आग बुझा दी।
बाद में विद्या राम ने अपनी 16 और 10 साल की बेटियों पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। चीख सुनकर उनके पड़ोसी तथा राहगीर उन्हें बचाने के लिए आए तथा आग को किसी तरह बुझा दिया।
दोनों लड़कियों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें पीजीआई (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
ADVERTISEMENT
