संगरूर से बलवंत सिंह विक्की की रिपोर्ट
पंजाब के संगरुर में सास बहू की लड़ाई में बहू ने सास को काट डाला, कत्ल के केस में बहू गिरफ्तार
Punjab: बहू ने पहले सास के सिर में लोहे की रॉड मारी, फिर सब्जी काटने वाले चाकू से गले पर कई वार किए।
ADVERTISEMENT
जांच में जुटी पुलिस
23 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 23 2023 9:10 PM)
Punjab Crime: पंजाब के संगरूर में कत्ल का सनसनीखेज केस सामने आया है। यहां बहू ने ही सास को मौत के घाट उतार दिया। बहू ने लोहे के तेजधार हथियार से सास का कत्ल कर दिया। 8 साल पहले छोटे बेटे की बहू बनकर आने वाली कातिल बहू को हिरासत मे ले लिया गया है।
ADVERTISEMENT
संगरूर में कत्ल का सनसनीखेज केस
दरअसल संगरूर के लेहल कला गांव के रहने वाले गुरसेवक सिंह का करीब 8 वर्ष पहले बिहार की महिला चंद्र मुनि के साथ शादी हुई थी। पूरा परिवार मेहनत मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार सुबह गुरसेवक सिंह और उसका भाई सुखा सिंह ईट बनाने वाले भट्ठे पर निकल गए। जब वह 6:00 बजे के करीब दोबारा घर आए तो उनकी मां भूरी कौर की लाश चारपाई पर पड़ी थी।
बहू ने सास को काट डाला
लाश खून से लथपथ थी। हत्या की खबर पुलिस को दी गई और मौके से ही आरोपी बहू चंद्र मुनि को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक सास बहू में अक्सर झगड़े होते थे। यही वजह है कि सुबह-सुबह उसने इस घटना को अंजाम दिया। पहले सिर में लोहे की रॉड मारी गई फिर सब्जी काटने वाले चाकू से गले पर कई वार किए।
ADVERTISEMENT
