बटाला से बिशंबर बिट्टू की रिपोर्ट
घर में अकेले रह रहे पति-पत्नी की हत्या, विदेश में बेटा, तीन दिन बाद खुला राज़
Punjab Double Murder: लश्कर सिंह उम्र 50 वर्ष और उनकी पत्नी अमरीक कौर उम्र 45 वर्ष अपने घर में अकेले रहते थे। दंपत्ति का बेटा दुबई में रहता है।
ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
11 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 11 2023 5:36 PM)
Punjab Double Murder: पंजाब के बटाला में पति पत्नी के डबल मर्डर का खौफनाक मामला सामने आया है। मीका इलाके में सुबह-सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर के अंदर से पति-पत्नी की लाशें बरामद हुईं। जिससे साफ हो गया कि पति-पत्नी की हत्या की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच शुरू कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
ADVERTISEMENT
घर के अंदर से पति-पत्नी की लाश बरामद
मृतक के भतीजे जोरावर सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनके मृतक चाचा लश्कर सिंह उम्र 50 वर्ष और उनकी पत्नी अमरीक कौर उम्र 45 वर्ष अपने घर में अकेले रहते थे। दंपत्ति का बेटा दुबई में रहता है। लश्कर सिंह एक पूर्व सैनिक थे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ दिनों से दुबई से फोन कर रहा था लेकिन वह अपने माता-पिता से बात नहीं कर पा रहा था।
दंपत्ति का बेटा दुबई में
जिसके बाद उनके बेटे ने अपने चाचा के बेटे जोरावर से फोन पर संपर्क किया। जोरावर घर गया और देखा कि घर पर ताला लगा हुआ है। उसने सोचा कि वे दोनों बाहर गए होंगे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद पुलिस को खबर दी गई। घर के अंदर से लश्कर सिंह और अमरीक कौर की लाशें बरामद की गईं । पुलिस कातिलों का सुराग लगा रही है।
ADVERTISEMENT
